पूर्व सांसद पर गैगेस्टर का आरोप

अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने वाले धनंजय सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

785 0

मऊ जिले के गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी तक धनंजय का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मूलरूप से जौनपुर के वनसफा सिकरा निवासी धनंजय की संपत्तियों का ब्यौरा खंगाल रही है।   पुलिस उपायुक्त पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी पर इनाम की राशि बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अवैध ढंग से करोड़ों की संपत्तियां अर्जित की हैं।

सामूहिक बलात्कार में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने बताया कि अजीत हत्याकांड में फरार अपराधी धनंजय के चार ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह नही मिल पाया है, वह फरार चल रहा है। उसके खिलाफ पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है और साथ ही साथ फरार अपराधी धनंजय सिंह की जितनी भी अवैध संपत्तियां  हैं, उसके बारे में पुलिस पता कर रही है।  गौरतलब है कि गत छह जनवरी की रात विभूतिखंड क्षेत्र में कठौता चौराहे के पास मऊ जिले के गोहना के पूर्व प्रमुख अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह पर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। अजीत को 25 गोलियां मारी गई थीं। अजीत सिंह एक कुख्यात अपराधी था और उसके ऊपर 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

मामले में मोहर सिंह की तहरीर पर आजमगढ़ के कुंटू सिंह, अखंड सिंह, शूटर गिरधारी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।   पुलिस ने धनंजय सिंह को गिरधारी के बयान के आधार पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोपी बनाया था।
धनंजय ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कर संसद में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

Related Post

CM Yogi

तटबंधों और नदी के बीच बसे लोगों के लिए सरकार बनाएगी कॉलोनी: योगी

Posted by - August 30, 2023 0
बाराबंकी/गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित बाराबंकी और गोंडा जिलों…
Oxygen Express

लखनऊ के लिए बोकारो से रवाना हुई oxygen एक्सप्रेस, जल्दी पहुंचाने रेलवे ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Posted by - April 23, 2021 0
लखनऊ। कोरोना वायरस (Corona virus) की सेकेंड वेब के संक्रमण (covid 19 infection) से उत्तर प्रदेश के सरकारी के साथ…
CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं, वो जनता को क्या गारंटी देगी -सीएम भजनलाल

Posted by - April 24, 2024 0
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने बुधवार को भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ विजय संकल्प…
cm yogi

Mission Rojgar: योगी सरकार ने वन विभाग में अब तक लगभग 900 युवाओं को दिया है नियुक्ति पत्र

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने ‘मिशन रोजगार’ (Mission Rojgar) के तहत साढ़े सात वर्ष में निष्पक्षता व पारदर्शिता के…