Pushkar

उत्तराखंड के महानायक पुस्तक का धामी ने किया विमोचन

607 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘‘उत्तराखंड के महानायक पुस्तक’’ (Uttarakhand Ke Mahanayak Book) का विमोचन किया। यह पुस्तक योगेश कुमार (Yogesh Kumar) एवं अजित द्वारा लिखी गई है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के दस महान विभूतियों पंडित बद्री दत्त पाण्डे, गौरा देवी, पंडित गोविन्द बल्लभ पंत, गौरा पंत ‘शिवानी’, कबूतरी देवी, माधो सिंह भण्डारी, शैलेश मटियानी, श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के बारे में जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब देश में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखण्ड की महान विभूतियों के कार्यों एवं उनके योगदान के बारे में लोगों को जानकारी मिले, इस पुस्तक के माध्यम से सराहनीय प्रयास किया गया है। उत्तराखण्ड की धरती ने कई स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, लेखकों और राजनेताओं को जन्म दिया है। इस पुस्तक में दी गई जानकारी हमारे नायकों के बलिदान और देश के प्रति समर्पण भाव के बारे में लोगों को कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी।

यह भी पढ़ें : आईआईपी द्वारा किये गए विभिन्न कार्यों की प्रदर्शनी का सीएम ने किया अवलोकन

Related Post

Ghats

Mahakumbh-2025: प्रयागराज के गंगा और यमुना के घाटों का कायाकल्प कर रही है योगी सरकार

Posted by - September 1, 2024 0
प्रयागराज: योगी सरकार बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर कुंभ नगरी प्रयागराज के घाटों (Ghats) का पुनरुद्धार करा…
Bus

योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Posted by - February 24, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने होली पर्व पर यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष…