uniform civil code

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर धामी सरकार का बड़ा कदम, ड्राफ्टिंग कमेटी का किया गठन

536 0

देहरादून। यूनिफॉर्म सिविल कोड ( Uniform Civil Code) को लेकर धामी सरकार (dhami government) ने बड़ा फैसला लिया है। यूनिफॉर्म सिविल कोड ( Uniform Civil Code) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शुक्रवार को ड्राफ्टिंग कमेटी के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। सुप्रीम कोर्ट की सेवनिवृत्त जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

शासन के अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश के अनुसार पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसे राज्यपाल की ओर से विशेषज्ञ समिति के लिए सहर्ष स्वीकृति मिल गई है। इस कानून के लिए काम शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। यह कमेटी यूसीसी कानून बनाने के लिए ड्राफ्ट तैयार करेगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन के साथ उस पर रिपोर्ट करने के लिए विवाह, तलाक, सम्पत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार से संबंधित लागू कानून और विरासत, गोद लेने और रख-रखाव और संरक्षता इत्यादि एवं समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए समिति का गठन किया गया है।

देवभूमि में किसी भी आपराधिक प्रवृति को शरण नहीं दी जाएगी : सीएम धामी

ड्राफ्टिंग कमेटी में सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जज रंजना देसाई अध्यक्ष और सदस्य के रूप में दिल्ली हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज प्रमोद कोहली, पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड शत्रुघ्न सिंह, टैक्सपेयर्स एसोसिएशन ऑफ भारत के अध्यक्ष मनु गौड़, दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल के नाम शामिल हैं।

Related Post

CM Dhami

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सीएम धामी ने की सफारी, फॉरेस्ट कर्मियों का किया उत्साहवर्धन

Posted by - October 13, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी करने के साथ पर्यटकों से…
CM Yogi

विकास नहीं, विभाजन करते हैं कांग्रेस व जेडीएस: सीएम योगी

Posted by - April 26, 2023 0
मांड्या/विजयपुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  बुधवार को कर्नाटक के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने यहां भारतीय…
Jyoti Sharma

यूपी पीसीएस-2018 में तीसरी रैंकधारी ज्योति शर्मा ने राजधानी लखनऊ का बढ़ाया मान

Posted by - September 12, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2018 की परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस…
उद्धव ठाकरे

लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटेगा या नहीं, यह जनता पर निर्भर : उद्धव ठाकरे

Posted by - April 4, 2020 0
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना सं​क्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 67 और लोगों के कोरोना वायरस से…