Indigo

प्रैट एंड व्हिटनी के सभी इंजनों को बदलने के लिए डीजीसीए ने बढ़ाई समयसीमा

1347 0

बिजनेस डेस्क। विमान नियामक डीजीसीए ने प्रैट एंड व्हिटनी के उन सभी इंजनों को बदलने के लिए इंडिगो को दी गई समयसीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 31 मई कर दी है जिनमें सुधार नहीं किया गया था। इसके लिए विमान नियामक ने निर्देश जारी किए हैं।

डीजीसीए ने दिया बयान

डीजीसीए ने आज सोमवार को इस संदर्भ में कहा कि उसने प्रैट एंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) के उन सभी इंजनों को बदलने के लिए इंडिगो को दी गई समयसीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 31 मई कर दी है, जिनमें सुधार नहीं किया गया था। बता दें कि डीजीसीए ने एक नवंबर को कहा था कि चीजें ठीक करने के लिए तत्काल उपाय आवश्यक हैं।

बदलने थे इतने इंजन

डीजीसीए ने इंडिगो को 16 ए320 नियो विमानों का इंजन बदलने के लिए समय दिया था। इसके साथ ही गो एयर को 13 विमानों में इंजन को बदलना था। इंडिगो को 23 अन्य ए320 नियो विमानों का इंजन बदलना था।

फिल्म ‘छपाक’ और तानाजी’ को रविवार की छुट्टी का मिला पूरा फायदा, हुई इतनी कमाई 

पहले दिया था 31 जनवरी तक का आदेश

पहले एक नवंबर को विमान नियामक डीजीसीए ने इंडिगो को आदेश देते हुए कहा है कि वो अगले साल 31 जनवरी तक अपने सभी ए320नियो विमानों में लगे पीडब्ल्यू इंजन को बदल लें। 48 फीसदी शेयर के साथ इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है।

इंडिगो ने 2016 में इन विमानों को किया था शामिल

2016 में इंडिगो और गो एयर ने इन विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया था, जिसके बाद से इनकी दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। उड़ान भरने के बाद, या फिर जमीन पर खड़े रहने पर भी कई बार इंजन फेल हो जाता है। इससे हवाई यात्रियों की सुरक्षा पर काफी असर पड़ता है।

Related Post

CM Dhami

वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

Posted by - January 6, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक…
CM Dhami

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता: सीएम धामी

Posted by - February 6, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम…
अमित शाह

ममता बनर्जी पर बीजेपी अध्यक्ष का हमला, कहा- दीदी आतंकियों से इलू-इलू करना है तो करिए

Posted by - April 22, 2019 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन के दावे कर भारतीय जनता पार्टी लगातार ममता बनर्जी को टारगेट कर रही है।…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

Posted by - November 7, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती…