Maha Kumbh

त्रिवेणी के आकाश में दिखेगा संस्कृति का संगम

166 0

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में तकनीक और सांस्कृतिक संगम के अद्भुत प्रदर्शन की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से महाकुम्भनगर के सेक्टर-7 में 24, 25 और 26 जनवरी को ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। गणतंत्र दिवस पर इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारी की है।

रोशनी और संगीत के समन्वय का नजारा

गुरुवार की शाम सेक्टर-7 में ड्रोन शो का रिहर्सल किया गया। शो में ड्रोन एक साथ आकाश में उड़कर विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुम्भ (Maha Kumbh)के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य ड्रोन के माध्यम से आकाश में उकेरे जाएंगे। रोशनी और संगीत के समन्वय का यह नजारा मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ड्रोन शो को लेकर प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। शो के रिहर्सल के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने आपसी समन्वय से सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था का जायजा लिया।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी के सानिध्य में शुरू हुआ स्वछता और सेवा का विशेष अनुष्ठान

Posted by - January 14, 2024 0
गोरखपुर। लोक आस्था से तरंगित खिचड़ी मेले को लेकर वैश्विक ख्याति वाले गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का उफान उमड़ने लगा…
CM Yogi

सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी: सनातन धर्म के ध्वजवाहक गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई।…