देश में अब तक 50 करोड़ डोज लगी वैक्सीन

772 0

कोरोना संकट के बीच संकटमोचक की भूमिका में उभरी वैक्सीन को लेकर लोगों के भीतर से डर खत्म हो गया है, लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार तक देश में वैक्सीन के 50 करोड़ डोज लग चुके हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे उपलब्धि बताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके कोरोना के खिलाफ वैक्सीन को एक मजबूत विकल्प बताया, अधिक लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने की बात कही।

गौरतलब है कि इस वक्त देश में 3.10 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, 4 लाख सक्रिय मामले हैं, दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार तीसरी लहर को लेकर भी लगातार तैयारियों में जुटी है, ऑक्सीजन की दिक्कत न हो इसके लिए काम किया जा रहा है।

50 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जाने की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘कोरोना के खिलाफ भारत की जंग ने तेज रफ्तार पकड़ी है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर चुका है। हम इस आंकड़े को विस्तार देने और ‘सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन’ के तहत अपने सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाने की उम्मीद करते हैं।’

यूपी चुनाव : राजभर का भाजपा से किनारा, कहा- सपा-बसपा-कांग्रेस गठबंधन की पहली पसंद

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान के इस अहम पड़ाव को पार करने पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि अबतक इस अभियान की रफ्तार कैसी रही। उन्होंने बताया कि भारत को कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकों को लगाने में 85 दिन का वक्त लगा। 10 से 20 करोड़ पहुंचने में 45 दिन, 20 से 30 करोड़ पहुंचने में 29 दिन, 30 से 40 करोड़ पहुंचने में 24 दिन और 40 से 50 करोड़ पहुंचने में केवल 20 दिन लगे। इस तरह अगर 10 करोड़ खुराकों को पैमाना माना जाए तो हालिया 10 करोड़ खुराकें सबसे कम वक्त में लगाई गईं हैं।

Related Post

Anand Bardhan

अधिक से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाओं को सेवा का अधिकार एक्ट के दायरे में लाया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरुवार को सचिवालय में सेवा का अधिकार के अंतर्गत सेवाओं की समीक्षा…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में 15 प्रतिशत बिजली का उत्पादन रिन्यूएबल एनर्जी के स्त्रोतों से: मुख्यमंत्री साय

Posted by - September 16, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर में चौथे ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स समिट एंड एक्सपो (री-इंवेस्ट-24)…