Deputy CM Keshav Maurya

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अधिकारियों संग विभागीय कार्यों की समीक्षा की

597 0

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya) ने सोमवार को चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की गहन व विस्तृत समीक्षा की।

उपमुख्यमंत्री ने प्रयागराज से जौनपुर जाने वाले राष्ट्रीय मार्ग की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए  परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण अश्वनी कुमार को निर्देश दिए कि इस मार्ग की  मरम्मत अति शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रयागराज में निर्माणाधीन फाफामऊ सेतु की प्रगति बढ़ाए जाने के निर्देश परियोजना कार्य इकाई के अधिकारियों को दिए।

उपमुख्यमंत्री ने शहर में राष्ट्रीय मार्ग- 96 पर  चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को भी शीघ्र से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने राम वन गमन मार्ग के चारों पैकेज ,जसरा बाईपास, प्रयागराज रिंग रोड तथा अन्य परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु प्रयास कर शीघ्र ही शिलान्यास कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उपमुख्यमंत्री ने राम वन गमन मार्ग को शीर्ष प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए और सभी पैकेजो की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

बताया गया कि राष्ट्रीय मार्ग-731 एजी (राजापुर रैपुरा) कुल लंबाई 17.850 किलोमीटर को विकसित किए जाने का अनुमोदन सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्तमान में इस मार्ग के चौड़ीकरण सुदृ ढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है।

Related Post

CM Yogi

पहले माफिया दौड़ाता था, पुलिस भागती थी, माफिया को पुलिस सैल्यूट करती थी: मुख्यमंत्री

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ । बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इस प्रदेश में पहले माफिया…

उन्नाव: कुलदीप के करीबी को BJP ने दिया टिकट, रेप पीड़िता ने PM को लिखा खत

Posted by - June 24, 2021 0
उत्तर प्रदेश में चल रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही…
Uma Bharti was overwhelmed seeing the arrangements of Maha Kumbh

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को देख अभिभूत हुईं उमा भारती, सीएम योगी की जमकर तारीफ की

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को महाकुम्भ नगर। पौष पूर्णिमा के शाही स्नान के साथ प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की शुरुआत…