योगी सरकार

CM योगी के निर्देश पर वापस होगा 896 पुलिसकर्मियों के पदावनत का आदेश

1128 0

राष्ट्रीय डेस्क.   दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से पुलिसकर्मियों के लिए एक और अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस मुख्यालय द्वारा 896 नागरिक पुलिसकर्मियों के पदावनत संबंधी पूर्व में जारी आदेश को वापस लेने के निर्देश दिए हैं. इसी के साथ सीएम योगी ने पुलिस और पीएसी बल के शौर्य और सेवा भाव की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है. इससे पहले भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस काल में इस बार दीपावली पर राज्य के कर्मचारियों को बोनस देने की भी घोषणा की है.

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट हुई सख्त!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा 09 सितंबर को जारी नागरिक पुलिस कार्मिकों के पदावनत आदेश को वापस लिया जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं पीएसी जवानों के सेवाभाव की सराहना करते हुए निर्देश दिए हैं कि संबंधित जवान जो पीएसी से निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप शासकीय हित में दिनांक 29 नवम्बर 2004 तक नियमित रूप से प्रत्येक वर्ष नागरिक पुलिस में भेजे गए थे, उस दिनांक को में रिक्त पदों के सापेक्ष संबंधित काॢमक संविलीन माने जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि पीएसी के जो कार्मिकों 29 नवम्बर 2004 के बाद सशस्त्र पुलिस/नागरिक पुलिस में चले गए थे, यदि वह निर्धारित मानक पूरे करते हों तो उन्हेंं भी नागरिक पुलिस में संविलीन किया जाए। शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीएसी मुख्यालय द्वारा पीएसी एवं नागरिक पुलिस में प्रोन्नति के अवसर समानान्तर करने के लिए भी अलग से प्रस्ताव तैयार किया जाए।  अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

Related Post

Swatantra Dev

सपा का एजेंडा; माफियावाद, गुंडागर्दी, अपराध का माहौल और जनता बेहाल : स्वतंत्रदेव

Posted by - January 26, 2022 0
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantradev) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि  विधानसभा चुनाव के…
Savin Bansal

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन

Posted by - March 3, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रयासों से सड़क पर भटकता और भिक्षावृत्ति व बालश्रम में…
Mock drill of civil defense on 7 May in Uttarakhand

जनमानस को संभावित खतरों से निपटने सुरक्षित रहने के उपाय के लिए आयोजित किया जा रहा हैं मॉक अभ्यास

Posted by - May 6, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सेना, अर्द्वसैनिक बल सिविल…