दिल्ली की सीमाओं पर ‘युद्ध जैसी’ किलेबंदी करने में पुलिस ने खर्च किए करीब 10 लाख- RTI

926 0

26 जनवरी पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर जबरदस्त बैरिकेडिंग की थी। किसान दिल्ली में न घुस पाएं, इसके लिए पुलिस ने सड़कों पर नुकीले तार बिछा दी थी, सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी थी, जनता ने पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना की थी।

दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग में कितना पैसा खर्च किया ये जानने के लिए इंडिया टुडे ने आरटीआई दाखिल की, ये भी पूछा गया कि पुलिस तैनाती में कितना खर्च आया? आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बताया कि, “टिकरी बॉर्डर पर मल्टीलेयर बैरिकेडिंग करने पर अब तक 7,49,078 रुपए खर्च हुए हैं।”

गाजीपुर बॉर्डर पर अब तक 1.57 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सिंघु बॉर्डर की कोई जानकारी देने से मना कर दिया, जो सवाल खड़े करता है।

सभी पक्षों को अपनी हठ छोड़कर एक दूसरे के साथ पूरी इज्जत से पेश आना चाहिए। इस संवेदनशील मसले को सुलझाने का काम किसी तीसरे को नहीं दिया जा सकता। जो गतिरोध कायम है, उसके लिए हुक्मरानों की सीधी भागीदारी की जरूरत है।

इसलिए राजनीतिक आक्षेपों से बचना चाहिए और राजनीतिक प्रभुत्व जमाने से भी। फिर, यह प्रदर्शनकारी किसानों की भी जिम्मेदारी है कि वे विपक्षी दलों के भुलावे में न आएं। वे लोग पूरे संवाद को दूषित कर सकते हैं। अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Post

Anand Bardhan

प्रधानमंत्री के आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ का वृहद् स्तर पर आयोजन करें: मुख्य सचिव

Posted by - May 27, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई।…
CM Dhami

सीएम धामी ने विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का किया शिलान्यास

Posted by - December 28, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को चम्पावत के नवसृजित विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का शिलान्यास…