दिल्ली पुलिस कमिश्नर अब और ‘पॉवरफुल’, उपराज्यपाल ने दिया किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार

602 0

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर अब और पॉवरफुल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को 18 अक्तूबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  के तहत किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार दिया है. दिल्ली के उपराज्यपाल  ने यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह नियमित आदेश है और सामान्य तौर पर इसे जारी किया जाता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनएसए के तहत अधिकारी किसी व्यक्ति को महीनों एहतियातन हिरासत में रख सकते अगर उन्हें लगता है कि वह व्यक्ति देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, 1980 की धारा 2 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि 19 जुलाई से 18 अक्टूबर के दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर हिरासत में लेने की ताकत का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ’दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने यह आदेश ऐसे समय में दिया है जब केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे हैं।

सरकार बहुत मीठी है, लेकिन चाल जरूर चलेगी- केंद्र सरकार पर टिकैत का तंज

उधर, संसद में जारी मानसून सत्र के साथ केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने के लिए 200 किसानों का एक समूह दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा।  नौ अगस्त तक यहां किसानों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन चलेगा. वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जंतर मंतर पर अधिकतम 200 किसानों को नौ अगस्त तक प्रदर्शन की विशेष अनुमति दी है।

Related Post

IIM- TikTok

अब IIM के स्टूडेंट्स TikTok वीडियो से सीखेंगे मैनेजमेंट के गुर, एमओयू साइन

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(IIM )- इंदौर ने वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से गुरुवार को पार्टनरशिप करके ट्रेन्ड प्रोफेशनल्स…
Sankalp Saptah Mela

संकल्प सप्ताह मेले में उमड़ा जनसैलाब, स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ । आंकाक्षी विकासखंडों में सरकारी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार ने 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश…
CM Bhajan Lal Sharma

कांग्रेस ने देश के मालिकों को भिखारी बना दिया, पेपर लीक को लेकर निशाना साधा: सीएम भजनलाल

Posted by - November 10, 2024 0
झुंझुनू। राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमले…
CM Yogi

गोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Posted by - October 31, 2025 0
गोरखपुर। प्रयागराज में धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के अद्वितीय महाकुंभ का भव्य और दिव्य आयोजन सबकी स्मृतियों में रच-बस गया…

मुख्यमंत्री योगी ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ

Posted by - July 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां लोक भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा…