दिल्ली दंगा: उमर खालिद पर लगे आरोपों को वकील ने नकारा, कहा- पुलिस के पास साबित करने को कुछ नहीं

596 0

दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो के मामले में जेल में बंद जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। खालिद के वकील त्रिदीप पायस ने दिल्ली पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा- सीएए किसी एक कम्युनिटी का प्रदर्शन नहीं था बल्कि पूरे देश में हो रहा था। त्रिदीप ने कहा- जिस वीडियो क्लिप के आधार पर उमर को जेल में डाला गया है वही वीडियो पुलिस के पास नहीं है, साबित करने को कुछ है ही नहीं।

उन्होंने कहा- पुलिस ने चार्जशीट ऐसी बनाई है जैसे उमर के दिमाग में घुस गए हों, इस मामले की अगली सुनवाई अब सोमवार को होगी। बता दें कि इसके पहले दिल्ली की ही एक कोर्ट ने ताहिर हुसैन को बरी करते हुए दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे, कहा- घटिया जांच के लिए याद किया जाएगा।

उमर खालिद के वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जिस न्यूज क्लिप को आधार बनाया है, उस न्यूज एजेंसी के पास पूरी वीडियो ही मौजूद नहीं है। चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने जिन भी बातों का जिक्र किया है, वह किसी भी तरीके से UAPA के तहत केस में नहीं आती हैं। उमर खालिद के वकील त्रिदीप ने कहा कि चार्जशीट इस आधार पर बनाई गई है, जैसे वो उमर खालिद के दिमाग में घुस गए हों। दिल्ली पुलिस के पास कोई भी सबूत नहीं हैं, जो उनके दावों को प्रूफ करता हो।

रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी!

शुक्रवार को उमर खालिद के वकील त्रिदीप पायस ने अपना रुख अदालत में रखा, सोमवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने छात्र नेता उमर खालिद को दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उमर खालिद पर UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है। पिछली सुनवाई में भी दिल्ली पुलिस की चार्जशीट को लेकर वकील की ओर से सवाल खड़े किए गए थे।

Related Post

Savin Bansal

आशारोड़ी-झाझरा व रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड कॉरीडोरः जिला प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

Posted by - December 4, 2025 0
देहरादून : राजधानी देहरादून में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने एवं सुगम कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित रिस्पना-विंदाल एलिवेटेड रोड…
SS Sandhu

चारधाम यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी: मुख्य सचिव

Posted by - March 3, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने चारधाम यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) मार्गों…
Tajmahal

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : ASI का तोहफा, ताजमहल में महिलाओं की एंट्री हुई फ्री

Posted by - March 8, 2021 0
आगरा । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आगरा में ताजमहल (Taj Mahal) सहित अन्य…

BJP की साध्वी प्रज्ञा ने शिवराज सिंह को बताया गृह मंत्री, हुई ट्रोल

Posted by - August 28, 2021 0
मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा  सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल…
CM Vishnudev Sai

नई योजनाओं से खेती-किसानी की बदलेगी तस्वीर…CM विष्णु देव साय ने पीएम का जताया आभार

Posted by - October 11, 2025 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह से देश के किसानों…