24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 1106 मामले

दिल्ली हिंसा : केजरीवाल बोले-हम सब मिलकर करेंगे शांति बहाली की कोशिश

825 0

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुर बदल गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि हर कोई चाहता है कि हिंसा को रोका जाए। उन्होंने कहा कि यह बैठक सकारात्मक थी। यह फैसला लिया गया कि सभी राजनीतिक दल यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे शहर में शांति बनी रहे। हम सब मिलकर शांति बहाली की कोशिश करेंगे।

अरविंद केजरीवाल बोले- गृह मंत्री शाह ने मुझे भरोसा दिलाया है कि पुलिस की कोई कमी नहीं होगी

उन्होंने कहा कि शाह ने मुझे भरोसा दिलाया है कि पुलिस की कोई कमी नहीं होगी। हम सब मिलकर दिल्ली को शांति के रास्ते पर दोबारा लाने की कोशिश करेंगे। हिंसा किसी के हित में नहीं होता है। बैठक से पहले केजरीवाल ने कहा था कि हालात जो खराब हुए है वह चिंताजनक है, हिंसा से कोई समाधान नहीं। स्थानीय पुलिस के पास एक्शन की पावर नहीं है। वे एक्शन के लिए ऊपर से आदेश का इंतजार कर रहे होते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा को सीज करने की जरूरत है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

क्या हैं अहम फैसले

  • गृहमंत्रालय ने दिया दंगाइयों से सख्ती से निबटने का संदेश।
  • अमित शाह ने कहा पुलिस की कमी नहीं रहने देंगे।
  • गृहमंत्रालय ने दिया दंगाइयों से सख्ती से निबटने का संदेश।
  • सबसे ज्यादा जोर अफवाहों पर नियंत्रण करना रहेगा।
  • पुलिस और विधायकों की कमेटी बनेगी। वो लोगों को समझाएगी।
  • दिल्ली में इससे ज्यादा हालात खराब नहीं होने देंगे।
  • पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

सोना खरीदने के बारे में रहे हैं सोच, तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर 

इसके साथ ही हिंसा वाले क्षेत्र के विधायकों की शिकायत है कि पुलिस बल काफी कम है।  इसी कारण से पुलिस भीड़ के सामने एक्शन नहीं ले पा रही है। हमने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है, अगर कोई घायल होता है तो उसे तवज्जो दी जानी चाहिए। इसके अलावा फायर विभाग को कहा गया है कि वह पुलिस डिपार्टमेंट के साथ मिलकर घटना वाली जगहों पर तुरंत पहुंचे।

दिल्ली में आज फिर बवाल

मंगलवार सुबह से ही दिल्ली के ब्रह्मपुरी, मौजपुर, कबीरनगर और करावल नगर समेत कई इलाकों में बवाल के बाद सुदामापुरी में भी पथराव शुरू हो रहे हैं। हालात काफी बुरे हो गए हैं। गलियों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं मौजपुर में फायरिंग की कुछ घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मौजपुर में 6 लोगों को गोली लगने की सूचना है। इस दौरान एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हालांकि इस घटना की पुलिस अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं गोकुलपुरी में सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली हिंसा मामले में गृह मंत्रालय ने बैठक बुलाई थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक और रामवीर बिधूड़ी शामिल हुए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार भी बैठक में मौजूद थे।

Related Post

AK Sharma

नये उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में ऊर्जा विभाग निभा रहा है अग्रणी भूमिका: एके शर्मा

Posted by - May 25, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में राज्य…
Prof. Vinay Kumar Pathak

एकेटीयू : ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित कराने के फैसले परीक्षा समिति की लगी मुहर

Posted by - February 9, 2021 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा…
CM Nayab Saini

कांग्रेस नेता पर ED की कार्रवाई को लेकर बोले सीएम सैनी, हमारी कोई भूमिका नहीं, कानून का अपना विषय

Posted by - July 19, 2024 0
करनाल। कांग्रेस नेता और विधायक राव दान सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद करनाल पहुंचे सीएम सैनी…
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की पीएम मोदी ने की अगवानी, राष्ट्रपति भवन में स्वागत

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। श्रीलंका में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद शुक्रवार को भारत दौरे पर नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पहुंच…