टूटा 22 साल का रिकार्ड

ठंड से कांपी दिल्ली, टूटा 22 साल का रिकार्ड

868 0

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सर्दी के मौसम में अब तक सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई है। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

इस साल की सबसे सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस

बुधवार को आपेक्षिक आद्रता 90 फीसदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और तेज सर्द हवा चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। कंपकंपाती ठंड ने मंगलवार को दिल्ली का 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान 1997 के बाद सबसे नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 1997 में यह 11.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पारे को लुढ़का दिया

पश्चिमी हिमालय से बहने वाली सर्द हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में पारे को लुढ़का दिया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत यूपी का अधिकांश मैदानी इलाका ऐसी ही ठंड की चपेट में रहे।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे इलाके को जद में ले रखा है। उत्तर भारत में तड़के छाया घना कोहरा दिन चढ़ने के साथ वातावरण में निचले स्तर के बादल (लो क्लाउड) में तब्दील हो गया है। इससे सूरज की किरणें धरती पर नहीं पहुंच सकीं है। इसका सीधा असर तापमान में गिरावट के तौर पर सामने आया है।

राशन की दुकानों पर अब सस्ती दरों पर मिलेगा अंडे-मछली, प्रस्ताव तैयार

गुरुवार को तापमान बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा व पंजाब में ठंड कुछ कम होगी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड गंभीर स्तर पर है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व चंडीगढ़ का मौसम सर्द है। इन राज्यों के कुछ इलाकों में ठंड का प्रकोप ज्यादा है। बुधवार को भी सर्द हवाएं पूरे उत्तर भारत को कंपकंपाएंगी। गुरुवार को तापमान बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा व पंजाब में ठंड कुछ कम होगी। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ठंडक बनी रहेगी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में तापमान .7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। मंगलवार को यह 1997 के बाद सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग के दर्ज इतिहास में दो बार अधिकतम तापमान इससे नीचे गया गया है। 1997 व 1973 की 28 दिसंबर को तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस गया था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन कड़ाके की ठंड पड़नी है। यह हालात उस वक्त बनते हैं, जब दिन का तापमान तेजी से नीचे गिरता है। शीत लहर उस वक्त चलेगी, जब रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। फिलहाल रात का तापमान सामान्य से दो ऊपर 10.4 डिग्री सेल्सियस है। आने वाले दिनों में इसमें भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Related Post

CM Vishnudev Sai

जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए विकराल समस्या: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - March 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए विकराल समस्या है।…
cm yogi

योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम : तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया…
CM Yogi

सीएम योगी ने हॉट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ, 3,401 आंगनबाड़ी केंद्रों का किया शिलान्यास

Posted by - November 24, 2023 0
अयोध्या। सीएम योगी (CM Yogi) अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां गरम भोजन योजना (Hot Cooked Meal Scheme) का शुभारंभ…
Mission Shakti illuminates KGBV campus

योगी सरकार की पहल से नारी सशक्तिकरण को नया आयाम, मिशन शक्ति से आलोकित हुए केजीबीवी परिसर

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में…

Teachers Day 2019: स्कूल टीचर से लेकर कॉलेज प्रोफेसर अपने शिष्यों को हमेशा आगे बढ़ने में करते हैं मदद

Posted by - September 5, 2019 0
लखनऊ डेस्क। आजकल सोशल मीडिया फेसबुक और ट्विटर पर, सिर्फ स्कूल या कॉलेज के टीचर्स को ही नहीं बल्कि जिंदगी…