दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : 110 साल की कलीतारा मंडल ने डाला अपना वोट

1083 0

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए शनिवार सुबह से मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में खासकर बुजुर्ग महिला मतदाताओं का उत्साह भी देखने लायक है।

 ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में चितरंजन पार्क के पास एक प्राइमरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर जाकर 110 वर्ष की कलीतारा मंडल ने डाला अपना मत

दिल्ली की सबसे उम्रदराज मतदाता कलीतारा मंडल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उनकी उम्र 110 वर्ष है। उन्होंने ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में चितरंजन पार्क के पास एक प्राइमरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर जाकर अपना मत डाला।

मतदान के बाद कलीतारा मंडल ने कहा कि जब से उन्हें फोटो पहचान-पत्र मिला है, वह लगातार वोट डालती आयी हैं। उन्होंने अब तक कितने चुनावों में मतदान किया है, यह उन्हें याद नहीं है।

बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 108 साल की सितारा जैन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

इसी तरह बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 108 साल की सितारा जैन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह अपने परिवार वालों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची थीं। 93 साल के अमृतलाल खन्ना ग्रेटर कैलाश क्षेत्र स्थित बलवंत राय मेहता स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना मत डाला। बख्तावरपुर गांव में 91 साल के बुजुर्ग ओम प्रकाश ने मतदान किया। 89 साल की मना देवी ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय में बनाये गए मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने एनडी तिवारी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - October 18, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती…
AC buses

दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, यूपीएसआरटीसी की एसी बसों में 10% तक कम होगा किराया

Posted by - October 1, 2025 0
लखनऊ, 01 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफ़ा दिया है।…
Savin Bansal

हाइवे पर कूड़े को लेकर डीएम सख्त, संबंधित अधिकारियों को आपराधिक नोटिस जारी

Posted by - December 13, 2025 0
देहरादून: हरिद्वार बाईपास रोड पर रिस्पना पुल से लच्छीवाला, भानियावाला टोल, एयरपोर्ट रोड व लालतप्पड़ क्षेत्र तक तथा रायवाला अंडरपास,…