दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप का शाह पर हमला, माहौल बिगाड़ना चाहते हैं गृहमंत्री

877 0

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान चली गोली को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को स्थगित कराने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं अमित शाह 

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। पहले उन्होंने अपने नेताओं से भड़काऊ भाषण दिलवाए, उसके बाद आज यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली चुनावों में अपनी हार नजर आ रही है, इसलिए डर के मारे यह साजिश रच रहे हैं। इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अमित शाह दिल्ली विधानसभा चुनाव को स्थगित कराने के लिए षड़यंत्र रच रहे हैं।

जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला

मालूम हो कि जामिया के छात्रों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जामिया से राजघाट तक नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मार्च निकाला था। इस मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों को सामने अचानक एक युवक आ गया और प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से एहतियात के तौर पर आईटीओ, दिल्ली गेट और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह के ट्वीट के जवाब में कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। दिल्ली में ये क्या हो रहा है। कृपया दिल्ली की कानून-व्यवस्था को संभालिए।

Related Post

Justice Hima Kohli

तेलंगाना हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन जस्टिस हिमा कोहली ने रचा इतिहास

Posted by - January 7, 2021 0
हैदराबाद । जस्टिस हिमा कोहली (Justice Hima Kohli ) गुरुवार सुबह तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ले…
amarnath yatra

कोरोना को लेकर श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को अस्थायी रूप से किया निलंबित

Posted by - April 22, 2021 0
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी)  (Shri amarnathji shrine board)…

शिवसेना विधायकों के साथ धक्कामुक्की करने पर 12 BJP विधायक एक साल के लिए सस्पेंड

Posted by - July 5, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है, दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ, भाजपा ने सदन एवं…
kiran mazumdar shaw

सुरक्षा और प्रभाव की चिंता छोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ

Posted by - December 9, 2020 0
नई दिल्ली। जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मशहूर हस्ती किरन मजूमदार शॉ (kiran mazumdar shaw) ने बुधवार को कोविड-19 टीका के प्रयोग…
National Games

गोवा में चमका उत्तराखंड का ‘सूरज’, रेस वॉकिंग में जीता पहला गोल्ड

Posted by - October 30, 2023 0
पणजी। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों 2023 (National Games 2023) में सोमवार को आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा में उत्तराखंड (Uttarakhand)  के…