Delegation of journalists met CM Dhami

सीएम धामी से मिला पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा-विज्ञापन के मुद्दों पर मिला आश्वासन

371 0

देहरादून। पत्रकारों की सुरक्षा, पेंशन प्रकरण तथा विज्ञापन और पोर्टल के लिए नियमावली बनाने सहित कई मुद्दों पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे-आई) के प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी कर रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) को सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानून बनाए जाने की जरूरत है। इससे पूर्व पंत नगर में आयोजित सम्मेलन में सीएम ने कानून बनाने का भरोसा दिया था जिसका सभी संगठनों ने स्वागत भी किया था।

ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकारों के साथ होने वाली घटना को पुलिस सामान्य घटना के तौर पर दर्ज करती है और फिर यह फाइल में दब जाती है, जबकि पत्रकारों पर हमले व्यक्तिगत द्वेष के चलते नहीं होते, बल्कि इसलिए होते हैं कि वे जनहित के मुद्दे उठाते हैं या भ्रष्टाचार उजागर करते हैं। ऐसे में उन पर होने वाले हमलों से बचाने के लिए विशेष प्रावधान करने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में देश-प्रदेश में पत्रकारिता के नाम पर दुकान खोले बैठे लोगों की भी आलोचना की और कहा कि फर्जी पत्रकारों को मान्यता नहीं दी जानी चाहिए। वास्तविक रूप से कार्य कर रहे पत्रकारों का पंजीकरण होने से फर्जी पत्रकारों पर अंकुश लग सकेगा।

370 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

रास बिहारी ने कहा कि फर्जी पत्रकारों की संख्या बढ़ने से असली पत्रकार खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। न्यूज पोर्टल के लिए भी नियमावली बनाई जाए। अन्य राज्यों में इस तरह की व्यवस्था है। उन्हें विज्ञापन और मान्यता देकर पोर्टल की बाढ़ से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विज्ञापन मान्यता के लिए नियमों को शिथिल करने तथा पेंशन के लिए नियमों में ढील देने की आवश्यकता है। पेंशन के लिए डेढ़ लाख की आय सीमा को बढ़ाकर 5 लाख करने, सभी पत्रकारों का स्वास्थ्य बीमा कराने और पत्रकारों को सरकारी अतिथि गृहों में दो दिन तक निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने सभी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, मुख्य संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा, राम चंद्र कन्नौजिया, प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार, महामंत्री वीरेंद्र भारद्वाज, मुकेश वत्स, मनोज पांडे तथा प्रवीन चोपड़ा शामिल थे।

Related Post

प्याज की कीमतें

प्याज की कीमतें नियंत्रित करने का हर संभव प्रयास कर रही है सरकार : राम विलास पासवान

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्‍ली। देश में प्‍याज की बढ़ी कीमतों ने जहां आम आदमी के ‘आंसू’ निकाल रखे हैं। वहीं प्‍याज को…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री के जनसेवा के संकल्प व मार्गदर्शन में व्यथित असहायों संकट हरता जिला प्रशासन

Posted by - May 21, 2026 0
देहरादून: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में  जिला प्रशासन ने एक बार फिर संवेदनशील एवं मानवीय प्रशासन का परिचय देते हुए ईस्ट…
Goa nightclub fire: CM Dhami spoke to CM Sawant

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: मुख्यमंत्री धामी ने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से की बात

Posted by - December 7, 2025 0
गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त मीडिया रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के…