CM Dhami

सीएम धामी से बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कि भेंट, चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जताया आभार

107 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधियों ने चारधाम यात्रा के सफल, सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार का आभार प्रकट किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) को बताया कि इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, मार्ग व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं और समग्र प्रबंधन को लेकर सरकार द्वारा किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के समर्पित कार्यों के परिणामस्वरूप यात्रियों को यात्रा के दौरान न केवल बेहतर सुविधा मिली, बल्कि सुरक्षा का भरोसा भी बना रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को श्रद्धा, व्यवस्था और सुरक्षा के संतुलन के साथ संचालित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा से सुखद अनुभव लेकर लौटे और उत्तराखंड की संस्कृति एवं सेवा भावना की सकारात्मक छवि देश-दुनिया में जाए।

Related Post

अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र : अशोक चव्हाण ने एनसीपी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी एनसीपी के…
CM Yogi

राम मंदिर भी बन गया, माफिया और गुंडों का राम नाम सत्य भी हो गया, जो बचे हैं उनका भी नंबर आएगाः सीएम योगी

Posted by - May 3, 2024 0
बदायूं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शुक्रवार को बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर में जनसभा को संबोधित किया और…

विदेश मंत्री जयशंकर बोले- कोरोना से निपटने में उद्योगो की अहम भूमिका रही

Posted by - August 12, 2021 0
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी से…