रक्षा खरीद परिषद

रक्षा खरीद परिषद ने 38 हजार करोड रुपये के सौदों पर लगाई मुहर

905 0

नई दिल्ली। चीन के साथ तनातनी के बीच सरकार ने तीनों सेनाओं को जरूरी हथियारों और लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए 38 हजार रुपये से अधिक के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

वायु सेना के लिए 21 मिग -29 विमानों की खरीद के साथ साथ मौजूदा 59 मिग-29 विमानों को उन्नत बनाने की मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई रक्षा खरीद परिषद की बैठक में सशस्त्र सेनाओं के लिए कुल 38 हजार 900 करोड़ रूपये की रक्षा खरीद के सौदों को हरी झंडी दे दी गई है। वायु सेना के लिए 21 मिग -29 विमानों की खरीद के साथ साथ मौजूदा 59 मिग-29 विमानों को उन्नत बनाने की मंजूरी भी दी है। इसके अलावा 12 सुखोई 30 विमान भी खरीदे जायेंगे । मिग-29 की रूस से खरीद और विमानों को उन्नत बनाने में 7418 करोड रूपये की लागत आयेगी जबकि 30 सुखोई विमान एचएएल से खरीदे जायेंगे जिनपर 10730 करोड़ रूपये की लागत आयेगी।

बारिश में डेंगू से बचाव के लिए इन आयुर्वेदिक दवाओं का करें इस्तेमाल

कुल सौदों में से 31 हजार 130 करोड़ रूपये की खरीद देश के रक्षा उद्योगों से की जायेगी

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आत्म निर्भर भारत को बढावा देने के लिए आज के कुल सौदों में से 31 हजार 130 करोड़ रूपये की खरीद देश के रक्षा उद्योगों से की जायेगी। खरीदे जाने वाले साजो सामान का डिजायन और विकास देश में ही किया जायेगा और इनमें छोटी औद्योगिक इकाईयों की प्रमुख भूमिका होगी। इन उपकरणों में से कुछ में लागत के 80 प्रतिशत कलपुर्जे स्वदेशी होंगे। ये साजो सामान देश के प्रमुख रक्षा अनुसंधान संगठन डीआरडीओ द्वारा हस्तांतरित प्रौद्योगिकी पर आधारित होंगे।

 नई मिसाइल प्रणाली की खरीद से तीनों सेनाओं की मारक क्षमता बढेगी

इन उपकरणों में सेना के लिए पिनाका राकेट लांचर , बीएमपी के लिए अस्त्र शस्त्र और सॉफ्टवेयर आधारित रेडियो तथा नौसेना और वायुसेना के लिए लंबी दूरी तक मार करने वाली क्रूज मिसाइल प्रणाली शामिल है। इन पर 20 हजार 400 करोड़ रूपये की लागत आने की संभावना है। नई मिसाइल प्रणाली की खरीद से तीनों सेनाओं की मारक क्षमता बढेगी। पिनाका की खरीद से सेना में अतिरिक्त रेजिमेंट खड़ी की जा सकेगी। नयी मिसाइल प्रणाली की मारक क्षमता 1000 किलोमीटर होगी और इससे वायु सेना तथा नौसेना की प्रहार करने की शक्ति बढ़ेगी।

वायु सेना की लड़ाकू विमानों की जरूरत को पूरा करने के लिए रक्षा खरीद परिषद ने 21 मिग -29 विमानों की खरीद और मौजूदा 59 मिग-29 विमानों को उन्नत बनाने की मंजूरी भी दी है। इसके अलावा 12 सुखोई 30 विमान भी खरीदे जायेंगे ।

Related Post

CM Dhami

‘सरकार जनता के द्वार’ की भावना साकार करेगा पायलट प्रोजेक्ट, धामी बोले- सभी विभागीय वेबसाइट हों अपडेट

Posted by - July 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते…
malaika-arora

रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका ने प्रेग्नेंसी पर दिया ये बयान

Posted by - November 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों चर्चा का बिषय बन चुकी है। इसी…
CM Dhami transferred Rs 12.89 crore to 4224 workers

सीएम ने 4,224 श्रमिकों को ₹12.89 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरित की

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड…

300 कोरोना संक्रमित लोगों का अंतिम संस्कार करने वाला व्यक्ति, कोरोना से जंग हार गया

Posted by - July 15, 2021 0
कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से कोविड-19 के 300 से अधिक मृत मरीजों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने…