AK Sharma

बकायेदार उपभोक्ता जल्दी करे और अपने बकाये बिल से पायें मुक्ति: ए0के0शर्मा

509 0

लखनऊ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेश सरकार ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त विद्युत भार वाले घरेलू (एल0एम0वी0-1) एवं निजी नलकूप 4 (एल0एम0वी0-5) तथा 05 कि0वा0 विद्युत भार के वाणिज्यक (एम0एम0वी0-2) श्रेणियों के उपभोक्ताओं के विलम्बित अधिभार (ब्याज)/सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट प्रदान करते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू की। इस योजना की अवधि उपभोक्ता हित में 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई,2022 तक कर दी गयी है।

अब उपभोक्ताओं को योजना के तहत अपने बकाये बिल पर छूट  लेने के लिए मात्र 08 दिन शेष बचे है। उन्होंने कहा कि इस योजना की बढ़ी हुई अवधि भी अब पूर्ण होने को है, उपभोक्ताओ को फिर ऐसा मौका नहीं मिलेगा। बकायेदार उपभोक्ता जल्दी करें और अपने बकाये बिल से मुक्ति पायें। ऊर्जा मंत्री ए0के0शर्मा ने बताया कि 06 जुलाई तक ओटीएस योजना का 31.98 लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लेकर अपने बकाये बिल से मुक्ति पायी हैं। योजना के तहत ऊर्जा विभाग को कल तक 2414 करोड़ रुपये के बकाये राजस्व की प्राप्ति हुई और इस योजना से उपभोक्ताओं को अपने बकाये बिलों के भुगतान से उनको ब्याज में कल तक 709 करोड़ रूपये से अधिककी राहत मिली।

स्कूल चलो अभियान के तहत एक करोड़ 90 लाख विद्यार्थियों का नामांकन

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अधिशासी अभियन्ता/एस0डी0ओ0 कार्यालय/सी0एस0सी केन्द्रों व विद्युत सखी से सम्पर्क करे। इसके अलावा आनलाइन माध्यम से भी पॉवर कारपोरेशन की वेबसाइट www.upenergy.in    पर जाकर योजना का लाभ ले सकते है। पॉवर कारपोरेशन के टोल फ्री नं0 1912 से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऊर्जा मंत्री ने बकायेदार उपभोक्ताओं से सादर अनुरोध किया है कि इस योजना का लाभ उठाकर उपभोक्ता अपने बकाये बिल का समय से भुगतान कर, देश व प्रदेश के विकास में भागीदार बने तथा अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने का मौका प्रदान करें।

TV न्यूज एंकर रोहित रंजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत

Related Post

विंध्यवासियों के लिए खास होगा जून माह, कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 12, 2021 0
जून का महीना विंध्यवासियों (Vindhyas) के लिए बेहद खास होगा। 20 जून के बाद किसी भी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में 1.39 लाख करोड़ के नए सड़क प्रस्तावों पर हुआ विमर्श, डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश

Posted by - November 30, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन…
CM Yogi

सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी से की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना

Posted by - April 5, 2025 0
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के…
yogi

उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है, यहां की सेवा करने का अवसर मिला ये हमारे लिए सौभाग्य की बात : योगी

Posted by - May 22, 2022 0
लखनऊ। पांच साल पहले यूपी को देश के विकास में बाधा माना जाता था पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)…
Ban on illegal slaughterhouses and meat sale near religious places

योगी सरकार का सख्त फैसला: धार्मिक स्थलों के पास अवैध बूचड़खानों और मांस बिक्री पर प्रतिबंध

Posted by - March 29, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों (Slaughterhouses) को बंद करने…