Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण का देखें फनी वीडियो, किचन में किया गरबा

2579 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी फ्रेंड के साथ गरबा करती नजर आईं हैं। दीपिका ने ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों काफी मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को फैंस लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कोई एक ऐसा दोस्त ढूंढ़िए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है। दीपिका ने वीडियो में स्वेट-शर्ट और स्कर्ट कैरी किया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम चिली दौरे पर रही अजेय, स्वदेश लौटी

बता दें कि दीपिका ने नए साल के मौके पर खुद की सारी फोटोज और वीडियो डिलीट कर अपने फैंस को चैंका दिया था। हालांकि, जल्द ही उन्होंने फिर से पोस्ट डालने शुरू कर दिए है। हाल ही में उन्होंने फिल्म पद्मावत को लेकर एक शो रील शेयर की थी जिसमें दीपिका अपना एक्सपीरियंस शेयर करती हुई दिखाई दे रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

उन्होंने एक वीडियो शेयर करके लिखा,‘पद्मावत के 3 साल। कुछ यादें और अनुभव स्पष्ट रूप से व्यक्त करना मुश्किल है, लेकिन हमेशा के लिए आपके दिल में रहते हैं। ‘पद्मावत’ एक ऐसा अनुभव था। संजय लीला भंसाली ने मुझे इस फिल्म के लिए चुना आपका बहुत धन्यवाद।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

 

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी। फिल्म पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसी के साथ दीपिका पादुकोण और शाहरुख के फैंस एक बार फिर उनकी केमिस्ट्री देखने को काफी एक्ससाइटेड हैं।

Related Post

पानीपत के गाने का टीजर जारी

‘पानीपत’ के गाने का टीजर जारी, फिल्म आगामी छह दिसंबर को होगी रिलीज

Posted by - November 22, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अभिनेत्री कृति सनन की फिल्म पानीपत आगामी 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली…

लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली महिला ने दिया अनुराधा पौडवाल को भी टक्कर

Posted by - August 27, 2019 0
लखनऊ डेस्क। लता मंगेशकर की आवाज से तुलना होने वाली रानू मंडल अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यहां…
Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री की अटकलों पर लगाई ब्रेक, मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा

Posted by - September 13, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। इस मुलाकात…