CM Yogi

चाइनीज मांझे से मृत्यु हत्या जैसी: सीएम योगी

96 0

लखनऊ। प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कड़ा रुख अपनाया है। उनका मानना है कि किसी व्यक्ति की चाइनीज मांझे की वजह से होने वाली मृत्यु हत्या की तरह है। इस तरह के मामलों में संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसके बावजूद इसकी उपलब्धता गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने (CM Yogi) पुलिस को प्रदेशव्यापी सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान चाइनीज मांझे की बिक्री ही नहीं, बल्कि भंडारण व परिवहन पर भी कठोर नजर रखी जाएगी।

जन-सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: योगी (CM Yogi) 

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझे की आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस अभियान की प्रगति और कार्रवाई की उच्च स्तर पर नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

चाइनीज मांझा न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन, बच्चों और पशु-पक्षियों के लिए जानलेवा खतरा भी है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को इस खतरनाक मांझे से पूरी तरह मुक्त किया जाए।

Related Post

cm yogi

प्रदेश भर से आए हर फरियादी के पास पहुंचे मुख्यमंत्री

Posted by - September 1, 2025 0
लखनऊ: अपनी फरियाद लेकर सितंबर की पहली सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे फरियादी मुस्कान लेकर लौटे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे गहलोत,राहुल ने ट्वीट कर लिखा-राजस्थान के संयुक्त रंग!

Posted by - December 14, 2018 0
दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर दो दिन चली बैठकों के दौर के बाद अब लगभग ये तय हो गया…
AK Sharma

जहां कूड़े का ढेर था, आज सुंदर सेल्फी पॉइंट बन गया: एके शर्मा

Posted by - November 15, 2023 0
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या-4 के भड़कुलवा चौराहे पर मंगलवार को अमृत सरोवर, पार्क और उसमें स्थापित सरदार…
Gorakhpur

नैसर्गिक झील रामगढ़ताल की खूबसूरती निहारने दूर-दूर से आ रहे लोग

Posted by - August 9, 2022 0
गोरखपुर। इसका (Gorakhpur) शुमार पूर्वांचल के प्रमुख शहरों में होता है। वाराणसी के बाद यह पूर्वांचल का सबसे प्रमुख शहर है।…
AK Sharma

बांके बिहारी मंदिर पहुंचे एके शर्मा का नहीं हुआ स्वागत, सेवायतों ने डाल दिया पर्दा

Posted by - July 19, 2025 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे।…