कोरोनावायरस

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 1650 के पार

1067 0

नई दिल्ली। चीन में कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के कारण 142 और लोगों की मौत होने की वजह से रविवार को इससे मरने वालों की कुल संख्या 1,665 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि शनिवार से 2,009 ताजा मामले सामने आए हैं, जो एक दिन पहले सामने आए 2,641 मामलों के मुकाबले कम है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, देश में कोरोनोवायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 68,500 हो गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोनावायरस से सबसे अधिक मौत हुबेई प्रांत में हुई है, यहां 1,596 लोगों की मौत हुई है।

हुबेई से करीब 1,850 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन पहले 2,400 मामलों के मुकाबले कम

हुबेई से करीब 1,850 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन पहले 2,400 मामलों के मुकाबले कम है। मध्य-पूर्व प्रांत में कुल मामलों की संख्या 56,000 पार कर गई है। प्रांतीय राजधानी वुहान, जहां पहली बार बीमारी की पहचान की गई थी। वहां इसका प्रकोप जारी है। वहां 24 घंटों में 110 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने शहर में 20,000 से अधिक चिकित्सा पेशेवरों को तैनात किया है। एनएचसी ने कहा कि शनिवार से देश भर में 219 गंभीर मामलों की पहचान की गई, जबकि 1,323 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

भारत विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर : स्वामी गोविन्ददेव गिरिजी महाराज 

महामारी शुरू होने के बाद से 9,400 से अधिक मरीजों को छुट्टी दे दी

महामारी शुरू होने के बाद से 9,400 से अधिक मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। आयोग ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 2,000 से ज्यादा नई संभावित मामलों की पहचान के साथ संदिग्ध मामलों की संख्या रविवार को बढ़कर 8,228 हो गई। शनिवार को एशिया से बाहर फ्रांस से पहली मौत की सूचना के बाद, चीन के बाहर मरने वालों की संख्या चार हो गई है। जापान, फिलीपींस और हांगकांग तीनों में भी एक-एक की मौत हुई है। यह वायरस दुनिया भर के लगभग 30 देशों में फैल चुका है, लेकिन चीन में कुल मामलों का लगभग 99 प्रतिशत है।

Related Post

Ahmedabad plane crash

Ahmedabad Plane Crash: ऐसा लगता है कोई नहीं बचा… विमान हादसे पर बोले अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर

Posted by - June 12, 2025 0
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश (Ahmedabad Plane Crash) हुआ है। इसमें सवार सभी…
Anand Bardhan

पूंजीगत व्यय से लेकर जल, सिंचाई और पर्यटन तक—मुख्य सचिव ने तय की विकास की सख्त टाइमलाइन

Posted by - January 20, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई,…
बीजेपी का संकल्प पत्र जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में वायु और जल प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

Posted by - January 31, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणा पत्र)…
CM Dhami

धामी ने मां भगवती की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना

Posted by - April 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर अपने शासकीय आवास पर मां आदिशक्ति भगवती की विधि-विधान…
Teacher honored with Shailesh Matiyani State Educational Award

शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल

Posted by - September 5, 2025 0
देहरादून: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ (Shailesh Matiyani State…