pm tweet

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ इन नेताओ ने जताया दुख

1074 0

आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वर्गवास के बारे में सुनकर हृदय को आघात पहुंचा। उनका देहावसान एक युग की समाप्ति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के महत्वपूर्ण योगदार को देश याद रखेगा। उनका सम्मान हर एक वर्ग में था।

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।

PM मोदी के ‘मन की बात’ को लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिले, जाने वजह

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन की दुखद खबर मिली। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार एंव प्रियजनों को यह दुख सहने का साहस दें।

अखिलेश यादव ने ट्ववीट कर कहा कि भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी को भावभीनी श्रद्धांजली! भारत की राजनीति ने आज एक सच्चा रत्न खोया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

Related Post

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे

Posted by - March 6, 2021 0
चिनहट के मटियारी चौकी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के खाते से शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, पीड़ित तहसीलदार सिंह पत्नी राधा सिंह के साथ स्थानीय थाना इलाके के मटियारी चौकी क्षेत्र के गहमर कुंज में रहते हैं। बीकेटी बाजार में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में एसबीआई बैंक शाखा में उनका जॉइंट अकाउंट है। गत 21 दिसंबर से 23 नवंबर के बीच उनके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलते रहे। बैंक पहुंचे तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। साथ ही बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
Anand Bardhan

राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के डिजाइन में पहाड़ी संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग को करें शामिल : मुख्य सचिव

Posted by - June 4, 2025 0
देहरादून :  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित…