rai bareli case

रायबरेली में छेड़खानी के विरोध पर किशोरी पर जानलेवा हमला

779 0

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में मनचलों ने किशोरी का हाथ काट दिया। छेड़खानी से तंग किशोरी ने अपने पिता से शिकायत कर दी थी, जिसके बाद बौखलाए युवकों ने किशोरी (attack on a teenager)  के घर पर हमला कर दिया और किशोरी का हाथ काट दिया। किशोरी ने तहसील दिवस पर न्याय की गुहार लगाई है।

अलीगढ़: किशोरी की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा-सम्मान के लिए काम करने का दावा कर रही है, लेकिन युवतियों के साथ छेड़छाड़ और ज्यादती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले के ऊंचाहार में देखने को मिला, जहां छेड़छाड़ की शिकायत अपने परिजनों से करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद दबंगों ने पीड़िता के घर पर हमला (attack on a teenager )कर दिया और किशोरी के हाथ काट दिए।

छेड़खानी से मना करने पर काट दिया हाथ

पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसके साथ आए दिन छेड़खानी करते थे। उसने कई बार मना किया लेकिन युवक नहीं माने। लड़कों से तंग आकर किशोरी ने अपने पिता से शिकायत कर दी, जिसके बाद बौखलाए मनचलों ने किशोरी के घर पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान किशोरी भी हमले की चपेट में आ गई और उसके हाथ में गहरा घाव हुआ है। अपने पिता के साथ तहसील दिवस पर पहुंची किशोरी ने न्याय की गुहार लगाई है।

आपबीती सुनने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने तत्काल मामला दर्ज करने का आदेश देते हुए आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related Post

CM Yogi

11 वर्षों में बदला काशी का कलेवर, इस नई काशी को देखने के लिए हर श्रद्धालु उतावलाः सीएम योगी

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। महाकुंभ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
up panchayat elections

यूपी पंचायत चुनाव: BJP ने घोषित किए पहले चरण के 10 जिलों के उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी सूची…

Posted by - April 2, 2021 0
लखनऊ । भाजपा ने यूपी पंचायत चुनाव के पहले चरण के 18 जिलों में से 10 जिलों में जिला पंचायत…