Sri Lanka

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला

495 0

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) में आर्थिक व राजनीति संकट के बीच राजधानी कोलंबो से बड़ी खबर आ रही है कि, यहां पर भारतीय उच्‍चायोग के एक अधिकारी पर बीते रात को जानलेवा हमला हुआ है। भारतीय उच्‍चायोग के जिस अधिकारी पर हमला हुआ उनका नाम विवेक वर्मा है वो भारतीय वीजा सेंटर के डायरेक्‍टर हैं। इस हमले के बाद से उन्होंने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे सतर्क रहें। अगर किसी प्रकार की कोई जरूरत पड़ती हो तुरंत हमसे सम्पर्क करें।

भारतीय उच्‍चायोग ने इस मामले की जानकारी साझा करने के लिए ट्वीट करके बताया कि बीती रात कोलंबो के पास विवेक वर्मा पर हमला किया गया है, इसकी खबर लगने के बाद हमारे अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की है। इस हमले में उन्‍हें गंभीर चोटें आई हैं। श्रीलंका के साथ इस पूरे मामले को उठाया गया है।

3 रुपये किलो टमाटर कोई खरीदने को भी तैयार नहीं, हाइवे पर किसानों ने फेंका

भारत के खिलाफ इससे पहले कई बार माहौल भड़काने की कोशिश की गई, लेकिन सब नाकाम रहा। यह कहा गया कि गोटबाया राजपक्षे को भागने में भारत ने मदद की है। सोशल मीडिया पर उड़ी इस अफवाह का भारत तत्‍काल खंडन कर दिया था। भारत ने कहा था कि वह श्रीलंका की जनता के साथ खड़ा है और राजपक्षे परिवार की मदद का आरोप झूठा है।

PWD तबादला धांधली पर योगी का एक्शन, जितिन प्रसाद के OSD को हटाया

Related Post

Vladimir Putin

साइबर हमलों के लिए व्लादिमीर पुतिन ने 50 स्लीपर एजेंटों को किया सक्रिय

Posted by - June 20, 2022 0
ब्रिटेन: पश्चिमी मीडिया ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया कि यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध को लेकर पश्चिम के…
Texas

टेक्सास में ट्रैक्टर-ट्रेलर में मिले 50 शव, 16 गंभीर, इलाके में हड़कंप

Posted by - June 29, 2022 0
वाशिंगटन: मेक्सिको और मध्य अमेरिकी राज्य टेक्सास (Texas) के सैन एंटोनियो में ट्रैक्टर-ट्रेलर में 50 लोगो के शव मिले है।…
Oksana Boulina

न्यूज़ कवरेज के दौरान रॉकेट की चपेट में आने से एक महिला पत्रकार की मौत

Posted by - March 24, 2022 0
कीव: स्वतंत्र समाचार साइट द इनसाइडर (The insider) के लिए रिपोर्टिंग करने वाली रूसी महिला पत्रकार (Woman journalist) ओक्साना बौलिना…