Sri Lanka

श्रीलंका में भारतीय उच्‍चायोग के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला

526 0

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) में आर्थिक व राजनीति संकट के बीच राजधानी कोलंबो से बड़ी खबर आ रही है कि, यहां पर भारतीय उच्‍चायोग के एक अधिकारी पर बीते रात को जानलेवा हमला हुआ है। भारतीय उच्‍चायोग के जिस अधिकारी पर हमला हुआ उनका नाम विवेक वर्मा है वो भारतीय वीजा सेंटर के डायरेक्‍टर हैं। इस हमले के बाद से उन्होंने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे सतर्क रहें। अगर किसी प्रकार की कोई जरूरत पड़ती हो तुरंत हमसे सम्पर्क करें।

भारतीय उच्‍चायोग ने इस मामले की जानकारी साझा करने के लिए ट्वीट करके बताया कि बीती रात कोलंबो के पास विवेक वर्मा पर हमला किया गया है, इसकी खबर लगने के बाद हमारे अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की है। इस हमले में उन्‍हें गंभीर चोटें आई हैं। श्रीलंका के साथ इस पूरे मामले को उठाया गया है।

3 रुपये किलो टमाटर कोई खरीदने को भी तैयार नहीं, हाइवे पर किसानों ने फेंका

भारत के खिलाफ इससे पहले कई बार माहौल भड़काने की कोशिश की गई, लेकिन सब नाकाम रहा। यह कहा गया कि गोटबाया राजपक्षे को भागने में भारत ने मदद की है। सोशल मीडिया पर उड़ी इस अफवाह का भारत तत्‍काल खंडन कर दिया था। भारत ने कहा था कि वह श्रीलंका की जनता के साथ खड़ा है और राजपक्षे परिवार की मदद का आरोप झूठा है।

PWD तबादला धांधली पर योगी का एक्शन, जितिन प्रसाद के OSD को हटाया

Related Post

Gotabaya

गोटबाया के इस्तीफे पर श्रीलंका में जश्न, राजपक्षे ने सिंगापुर में की शॉपिंग

Posted by - July 15, 2022 0
कोलंबो: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में चारो तरफ त्राहि-त्राहि मचा हुआ है। बढ़ते बवाल को देखते हुए अपनी…
Srinagar

रमज़ान के बीच जामिया मस्जिद में बवाल, राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने पर कई गिरफ्तार

Posted by - April 9, 2022 0
श्रीनगर: श्रीनगर पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने शुक्रवार को जामिया मस्जिद श्रीनगर (Jamia Masjid Srinagar) और उसके आसपास…