Murder Of TMC leader

पश्चिम बंगाल : नदी के किनारे मिला TMC नेता का शव, भाजपा पर हत्या का आरोप

1268 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले हुगली जिले के खानकुल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बूथ अध्यक्ष (Dead body of tmc leader)  का शव बरामद हुआ है। मृतक टीएमसी नेता की पहचान शेख नूरसेर अनवर के रूप में हुई है, जो हरीशचौक का रहने वाले थे।
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में नदी के किनारे टीएमसी नेता (Dead body of tmc leader) का शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान हरीशचौक निवासी शेख नूरसेर अनवर के रूप में हुई है। शेख के परिजनों ने स्थानीय भाजपा नेता पर बाहरी लोगों की मदद से हत्या करवाने का आरोप लगाया है। हालांकि, भाजपा ने इससे इनकार किया है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह नदी के किनारे से टीएमसी बूथ कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और मृतक के परिवार ने स्थानीय भाजपा नेता पर बाहरी लोगों की मदद से हत्या करवाने का आरोप लगाया है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में एक अप्रैल यानी गुरुवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान होगा।

Related Post

CM Yogi

सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य कर करना ही अभ्युदय की सार्थकता: सीएम योगी

Posted by - June 9, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य कर करना ही अभ्युदय…
Priyanka gandhi

पुलिस ज़्यादती के शिकार निषाद समुदाय से बोलीं प्रियंका- कांग्रेस लड़ेगी उनके न्याय की लड़ाई

Posted by - February 21, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Praiyanka Gandhi Vadra) रविवार को प्रयागराज (Prayagraj) जिले के बसवार गांव…
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश, शिवसेना जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

Posted by - November 12, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी ने मंगलवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश कर दी…