‘दे दे प्यार दे’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कर रही कमाई, अच्छा रहा रिस्पॉन्स

921 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, रिलीज़ के 4 दिनों में ₹44 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को 6.19 करोड़ रुपये की कमाई की।

ये भी पढ़ें :-महिला आयोग के नोटिस से घबराए ओबेरॉय, विवादित ट्विट किया डिलीट, मांगी माफ़ी

आपको बता दें आज मंगलवार को पांचवें दिन ₹50 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी। ‘दे दे प्यार दे’ को अकीव अली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘दे दे प्यार दे’ की कहानी एक 50 साल के बिज़नेसमैन और उसकी 24 साल की गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी पर आधारित है।

ये भी पढ़ें :-ऐश्वर्या राय कांस रेड कारपेट में व्हाइट गाउन पहनकर दिखाया सबसे रॉयल अंदाज 

जानकारी के मुताबिक फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन को अपने से आधी उम्र की लड़की रकुल प्रीत से प्यार हो जाता है। फिल्म में तब्बू, अजय देवगन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म को एंटरटेनमेंट पैकेज बताया जा रहा है. फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में आलोक नाथ ने अजय देवगन के पिता की भूमिका निभाई है।

Related Post

जैनेन्द्र सवेतन ​बहाल

खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र सवेतन ​बहाल, जांच में शासन से मिली क्लीनचिट

Posted by - May 18, 2020 0
गोण्डा। गोण्डा जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में विकासखंड-झंझरी के निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार गुप्ता को शासन ने…

पीएम ने बॉलीवुड के नामी चेहरों से की खास अपील, लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करें

Posted by - March 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। देश में इस समय चुनावी रंग है और लोकसभा चुनावों का ऐलान भी हो गया है। अब पीएम…