RSS के नए सरकार्यवाह बने दत्तात्रेय होसबोले

1086 0
बेंगलुरु । संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह पद के लिए दत्तात्रेय होसबाले (Dattatreya hosabale) निर्वाचित हुए हैं। बता दें कि वे 2009 से सह सरकार्यवाह का दायित्व निर्वहन कर रहे थे।

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya hosabale) को नया सरकार्यवाह चुना है। बेंगलुरु के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में प्रतिनिधि सभा बैठक में यह फैसला लिया गया। संघ की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन वर्षों के लिए दत्तात्रेय होसबोले  (Dattatreya hosabale)  को नया सरकार्यवाह चुना। उससे पहले वे सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे।

बेंगलुरु में चल रही RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में यह निर्णय किया गया है कि संघ के अगले सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले होंगे। वह संघ में भैयाजी जोशी की जगह लेंगे। बता दें कि 73 वर्षीय भैयाजी जोशी चार बार सरकार्यवाह रह चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि संघ में प्रत्येक तीन वर्षों पर चुनाव की प्रक्रिया अपना कर जिला संघचालक, विभाग संघचालक, प्रांत संघचालक, क्षेत्र संघचालक के साथ साथ सरकार्यवाह का चुनाव होता है। फिर ये लोग अपनी टीम की घोषणा करते हैं, जो अगले तीन वर्षों तक काम करते हैं। आवश्यकतानुसार बीच में भी कुछ पदों पर बदलाव होता रहता है. क्षेत्र प्रचारक और प्रांत प्रचारकों के दायित्व में बदलाव भी प्रतिनिधि सभा की बैठक में होती है। संघ में प्रतिनिधि सभा निर्णय लेने वाला विभाग है।

बता दें कि संघ की सबसे बड़ी वार्षिक बैठक में दत्तात्रेय होसबले  (Dattatreya hosabale)  को अगले सरकार्यवाह पद के लिये निर्वाचित किया गया है।संघ के सूत्रों की मानें तो निर्वाचन की औपचारिक प्रक्रिया को शनिवार को पूरा किया गया, जबकि शीर्ष नेतृत्व में इसके लिये पहले ही सहमती बन चुकी थी।

दत्तात्रेय होसबले  (Dattatreya hosabale) कर्नाटक के शीमोगा से हैं। RSS में उनकी मौजूदा भूमिका सह-सरकार्यवाह की रही है।

Related Post

CM Dhami

ISBT पर गंदगी देख सीएम धामी ने जताई नाराजगी, खुद झाड़ू उठाकर की सफाई

Posted by - November 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) मंगलवार को आईएसबीटी में गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आईएसबीटी का…

फोर्ब्स की अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी तीन पायदान नीचे फिसले

Posted by - November 3, 2020 0
व्यापार डेस्क.   प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स (Forbes) द्वारा प्रकाशित Real-Time Billionaires की अमीर लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL)…
स्क्रीन अवॉर्ड जीतने वाली आलिया भट्ट

मल्टीकलर की इस साड़ी में ऐसी दिखीं आलिया भट्ट कि नही हटा पाया कोई अपनी नजर

Posted by - December 9, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अगर आपसे कोई पूछे की कम उम्र में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कौन हैं? तो…

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भी बदलेगा मौसम

Posted by - October 16, 2021 0
नई दिल्ली। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। राजधानी के साथ-साथ अन्य जिलों में…