सपना चौधरी

डांसर सपना चौधरी ने ‘घूंघट 3’ सॉन्ग पर मचाया धमाल,  वीडियो वायरल

1152 0

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने नए सॉन्ग से धूम मचा दी है। उनका गाना ‘घूंघट 3’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस वीडियो में सपना चौधरी नए अंदाज में नजर आ रही हैं और कमाल के डांस स्टेप्स कर रही हैं। उनके फैन पेज से फिर से एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, जो खूब धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को अग तक इंस्टाग्राम पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/B5uDjVHpneM/?utm_source=ig_web_copy_link

सपना चौधरी ने हाल ही में नेपाल में भी डांस परफॉर्मेंस किया

सपना चौधरी अपने डांस के लिए इतनी मशहूर हुईं कि उन्हें देश के कोने-कोने से स्टेज परफॉर्मेंस के ऑफर आने लगे हैं। उन्होंने हाल ही में यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि जगहों पर स्टेज परफॉर्मेंस किया था। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ इस कदर बढ़ा कि उन्हें बॉलीवुड से भी ऑफर आने लगे। उन्होंने ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स ‘ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। सपना चौधरी ने हाल ही में नेपाल में भी डांस परफॉर्मेंस किया था।

सपना चौधरी ने अपनी अलग पहचान बनाई

सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत बेशक से हरियाणा से की हो, लेकिन अब उनका जलवा पंजाबी, भोजपुरी सिनेमा के साथ बॉलीवुड जगत में भी है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘हठ जा ताऊ’ गाने से अपना कदम रखा था, जिसमें उनका डांस लोगों ने काफी पसंद किया था। डांस से इतर सपना चौधरी ने ‘बिग बॉस 11’ से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। शो में रहते हुए सपना चौधरी ने बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के साथ ही अपनी अलग पहचान भी बनाई।

Related Post

गौरव चंदेल हत्याकांड

गौरव चंदेल हत्याकांड : प्रियंका गांधी बोलीं- परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले

Posted by - January 12, 2020 0
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौरव चंदेल हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिख…
जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर से बच्चे ने मांगा पैसा, तो दिया ऐसा रिएक्शन- देखें वायरल वीडियो

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी बाकी कलाकारों की तरह लॉकडाउन में घर पर ही समय बिता रही हैं।…
नेहा कक्कड़

सोशलमीडिया पर नेहा कक्कड़ का वीडियो वायरल, फैंस कर रहे हैं लाइक्‍स और कमेंट्स

Posted by - April 30, 2019 0
एंटरटेनमेंट। इंस्‍टाग्राम पर सिंगर नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह डांस करती नजर आ रही…