CM Vishnu Dev Sai

साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती : मुख्यमंत्री साय

278 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में राज्य स्तरीय साइबर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने साइबर अपराध की चुनौतियों और उससे निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कहा साइबर अपराध आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए जागरूकता और तकनीकी दक्षता का होना अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें साइबर भवन का उद्घाटन एक अहम पहल है।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने अक्टूबर माह में प्रदेश में आयोजित 410 जनजागरूकता कार्यक्रमों का उल्लेख किया, जिसके माध्यम से 23 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता अभियान साइबर अपराध रोकने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा हमारे पुलिस अधिकारियों ने क्रिप्टो करेंसी और शेयर ट्रेडिंग के बहाने ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ा है।

यह साबित करता है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों को ट्रैक करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि आईआईटी भिलाई और आईआईएम रायपुर के साथ हुए अनुबंध साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए एक मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर यूनिसेफ द्वारा बनाए गए ऑनलाइन मॉड्यूल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए 8 बैंकों के साथ एमओयू साइन किया गया, जिसके तहत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस विभाग द्वारा निर्मित समाधान मोबाइल ऐप और सशक्त मोबाइल ऐप को लांच किया। उन्होंने साइबर अपराधों की उत्कृष्ट विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार के डिजिटल सुशासन की मिसाल: मिशन कर्मयोगी से बढ़ी दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही

Posted by - October 24, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सुशासन और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के सतत प्रयासों का असर अब…
Hospital

ई-हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम हुआ लागू, सभी मरीजों की जानकारी होगी ऑनलाइन दर्ज

Posted by - June 21, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के सभी अस्‍पतालों में जल्‍द ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट (Hospital management) इन्‍फॉरमेशन सिस्‍टम प्रणाली को लागू किया जाएगा। जिसके…
CM Yogi presented a pink enamelled replica of the Shri Ram Temple to PM Modi.

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट की गुलाबी मीनाकारी की श्रीराम मंदिर अनुकृति

Posted by - January 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुलाबी मीनाकारी से निर्मित…
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक

Posted by - June 25, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) की अध्यक्षता में हुई ‘हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी’ की बैठक…
CM Dhami arrived at the 15th Uttarakhand Mahakauthik held in Noida.

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री

Posted by - December 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा…