Table Tennis

CWG: Table Tennis में भारत ने जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी मेंस टीम

513 0

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG) में टेबल टेनिस (Table Tennis) में भारत का पहला मेडल आ गया। मंगलवार 2 अगस्त को हुए फाइनल में भारत ने पुरुषों के टीम इवेंट्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हरमीत देसाई के सिंगल्स में 3-0 की जीत के साथ ही भारत ने सिंगापुर को इस फाइनल में 3-1 से हराकर अपने खिताब का बचाव किया।

भारत ने 2018 के गोल्ड कोस्ट CWG में दूसरी बार इस इवेंट का गोल्ड जीता था और अब तीसरी बार भारत ने गोल्ड जीत लिया है।

पूरे इवेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने फाइनल में भी अच्छी शुरुआत की। ग्रुप स्टेज में पहले ही सिंगापुर को 3-0 से भारतीय टीम हरा चुकी थी, लेकिन फाइनल मुकाबला एकदम अलग साबित हुआ।

भारत के लिए हरमीत देसाई और जी साथियन की जोड़ी ने डबल्स का अपना मुकाबला 3-0 से जीतकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत की उम्मीदें अपने सबसे अनुभवी और CWG इतिहास के सबसे सफल भारतीय पैडलर अचंता शरत कमल पर थीं। सिंगल्स मुकाबले में अचंता कड़ी टक्कर के बावजूद 4 गेम तक चले मैच में 1-3 से हार गए।

CWG: भारत को वेटलिफ्टिंग में एक और पदक, विकास ठाकुर ने जीता सिल्वर

मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था और अब भारत को दूसरे सिंगल्स में दमदार वापसी की जरूरत थी। जी साथियन इस मैच के लिए उतरे लेकिन पहले ही गेम में वह हार गए। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अगले तीनों गेमों में जोरदार वापसी करते हुए 3-1 से मैच जीता और भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया।

सीम योगी ने कुश्ती दंगल के विजेताओं को किया सम्मानित

Related Post

जेमिमा रोड्रिग्‍स

आईसीसी ने फोन पर जेमिमा रोड्रिग्‍स से पूछा- किस क्रिकेटर से करेंगी बात, तो लिया भुवन का नाम

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट का खेल ठप पड़ा हुआ है। फैंस भी वापस से…

बांग्लादेश को लगा झटका, स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर

Posted by - November 1, 2021 0
दुबई। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2021 का रोमांच अपने चरम पर है। लेकिन इस टर्नामेंट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम…

बांग्लादेश के सैफुद्दीन टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर, रुबेल हुसैन को मिला मौका

Posted by - October 27, 2021 0
अबू धाबी। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के 20वें मुकाबले में इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमों…