CSIR-NBRI

CSIR-NBRI का निर्जलीकृत पुष्प कला पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जनवरी को

1538 0

लखनऊ। सीएसआईआर-एनबीआरआई (CSIR-NBRI) लखनऊ आगामी जनवरी 20 को एक दिवसीय पुष्प निर्जलीकृत पुष्प कला पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इक्छुक व्यक्ति, गृहणियां, विद्यार्थी आदि प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजीकरण करा सकते है।

सीएसआईआर-सीमैप में किसान मेले का आयोजन 15 जनवरी से

ऑनलाइन पंजीकरण संस्थान की वेबसाइट www.nbri.res.in पर जा कर किया जा सकता है। पंजीकरण शुल्क 100 रुपये प्रति व्यक्ति है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्जलीकृत पुष्प कला से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी ।पुष्प निर्जलीकरण की विभिन्न तरीकों एवं कार्य विधियों को बताया जायेगा। निर्जलीकृत पुष्पकला के द्वारा 2डी एवं 3डी शिल्प उत्पादों को बनाने की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पंजीकृत प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिया जायेगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण माइक्रोसॉफ्ट टीम्स प्लेटफार्म के जरिये आयोजित किया जायेगा।

अधिक जानकारी हेतु संस्थान के वनस्पति उद्यान विभाग को फ़ोन नं. 0522-2297965,966, 9454379222 पर संपर्क किया जा सकता है। यह जानकारी CSIR-NBRI के मुख्य वैज्ञानिक पीए शिर्के ने दी।

Related Post

10 हजार रुपये से नीता ने शुरू किया था ये बिज़नेस, अब करोड़ों में है टर्नओवर

Posted by - February 5, 2021 0
साधारण परिवार से आने वाली बेंगलुरु की नीता अदप्पा ने नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया और आज उनके बिजनेस…
SS Sandhu

सार्वजनिक उद्यम एवं निगमों को 3 श्रेणियों में बांटा जाए: मुख्य सचिव

Posted by - December 22, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं के कार्य-कलापों…

रिकॉर्ड बनाने के लिए मोदी सरकार ने की वैक्सीन की जमाखोरी’, चिदंबरम ने उठाए सरकार पर सवाल

Posted by - June 23, 2021 0
कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार द्वारा एक दिन में 88 लाख लोगों को वैक्सीन लगाए जाने पर पी. चिदंबरम…