CSC

ग्राम पंचायतों में खुलेंगे कामन सर्विस सेंटर, मिलेंगे रोजगार के अवसर

645 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) लोगों तक सभी सुविधाओं को आसानी से पहुंचाने के साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।

प्रदेश सरकार गांवों 1.80 लाख कामन सर्विस सेंटर (CSC) खोलने जा रही है। इससे 4.5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार (Employment) के अवसर उपलब्ध होंगे।

योगी सरकार (Yogi Government) अगले पांच वर्षों में प्रदेश में सभी परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ना चाहती है। साथ ही सरकार की मंशा है कि लोगों को सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़े और सभी सुविधाएं लोगों को घर के पास उपलब्ध हों।

इसी को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) की अगले पासं वर्षों में गांवों में 1.80 लाख सीएससी खोलने की योजना है। इसके जरिए 4.50 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। सरकार की योजना हर ग्राम पंचायत में कम से कम दो सीएससी खोलने की योजना है।

शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास : योगी आदित्यनाथ

सीएससी (CSC) में सरकारी और गैरसरकारी सेवाओं का लाभ ग्रामीण प्राप्त कर सकते हैं। सीएससी (CSC) में बहुत सारे डिजिटल काम एक ही जगह पर हो जाते हैं। किसी के खाते में पैसे जमा करना या खाते से पैसे निकालना हो या आनलाइन कोई भी प्रमाणपत्र बनवाना हो तो कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से किए जा सकते हैं। इसके जरिए युवा गांव में ही आय का साधन विकसित कर सकते हैं। साथ ही दूसरे को रोजगार भी दे सकते हैं।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, 14 निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को किया रद्द

Posted by - March 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) और उसकी सहयोगी वितरण कंपनियों के 14 निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द…
Twitter

ट्विटर पर लगा बधाइयों का तांता, सीएम योगी दिन भर टॉप ट्रेंडिंग में रहे शामिल

Posted by - June 6, 2022 0
गोरखपुर/लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञों व समाज के विविध…
CM Yogi in Varanasi

कई राष्ट्र प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान देने के लिए उतावले: सीएम योगी

Posted by - June 26, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 9 साल बेमिसाल और खुशहाल रहे हैं। खुशहाली का मानक सुरक्षा,…
Nirhua

जीत के बाद निरहुआ ने CM योगी से की मुलाकात, भेंट की भगवान राम की प्रतिमा

Posted by - June 28, 2022 0
लखनऊ: आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बुरी तरह से हराकर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirhua) मंगलवार को…
PM Surya Ghar Yojana

PM सूर्य घर योजना में कानपुर का शानदार प्रदर्शन, सोलर रूफटॉप में तीसरा स्थान

Posted by - January 15, 2026 0
लखनऊ/कानपुर नगर: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उत्तर…