82 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

662 0

नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में हर दिन बढ़ रहे कच्चे तेल के भाव का असर घरेलू मार्केट पर साफ देखने को मिल रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है।

सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में आज (बुधवार) यानी 06 अक्टूबर को 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 102.94 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 108.96 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत भी दिल्ली में 91.42 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 99.17 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर को छू गई है। वहीं, मंगलवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे और डीजल की कीमतों में 30 पैसे का इजाफा देखने को मिला था।

4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली 102.94   91.42
मुंबई 108.96   99.17
कोलकाता 103.65   94.53
चेन्नई 100.49   95.93

बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। अक्टूबर में एक हफ्ते से भी कम समय में पेट्रोल की कीमतों में पांचवीं वृद्धि हुई है। 24 सितंबर से अब तक डीजल की कीमत में 2 रुपये 80 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। जबकि पेट्रोल 28 सितंबर से अब तक 1 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इस महीने में अब तक सिर्फ एक दिन (04 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे हैं।

82 डॉलर पहुंचा कच्चे तेल का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को क्रूड का रेट 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था फिलहाल अभी इसमें और इजाफा होने की संभावना है।

कई राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल-डीजल
देश के 26 राज्यों में पेट्रोल-डीजल का भाव 100 रुपये के पार है। जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, नागालैंड, पुडुचेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

 

 

 

Related Post

CM Dhami paid tribute to the martyrs of Mussoorie firing incident

मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Posted by - September 2, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों…
Special principal secretary

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने की सूचना विभाग के कार्यों की समीक्षा

Posted by - April 26, 2022 0
देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव (Special principal secretary) मुख्यमंत्री एवं सूचना अभिनव कुमार (Abhinav Kumar) ने सोमवार को सचिवालय में सूचना…
Solar

आवासीय सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योगी सरकार की नई पहल

Posted by - January 23, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा स्वच्छ ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) और सतत विकास…