Sadhus, or Hindu holy men, take a dip in the Ganges river during

हरिद्वार कुंभ में उमड़ी भीड़, कोरोना नियमों का उल्लंघन, कई साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गए

1022 0

नई दिल्ली। हरिद्वार महाकुंभ (Haridwar Kumbh) में आज दूसरा शाही स्नान हो रहा है। इस शाही स्नान में तमाम अखाड़ों के साधु-संत आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। भीड़ होने की वजह से कई जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल के नियम भी टूटते नजर आए।

हरिद्वार महाकुंभ (Haridwar Kumbh)  में आज दूसरा शाही स्नान हो रहा है। इस शाही स्नान में तमाम अखाड़ों के साधु-संतों ने आस्था की डुबकी लगाई। शाही स्नान के दौरान कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। कई साधु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बावजूद इसके कोरोना नियमों का पालन कराने में उत्तराखंड पुलिस अक्षम दिखाई दे रही है।

डीएम मेला दीपक रावत ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं की गई है। 50 हजार लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। कई साधु पॉजिटिव पाए गए हैं आगे भी लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग प्रोटोकॉल का पालन करें।

न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

भीड़ होने की वजह से कई जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल के नियम भी टूटते नजर आए। न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही कोई मास्क लगाए नजर आ रहा है। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल का कहना है कि शाही स्नान में सबसे पहले अखाड़ों को अनुमति दी गई। उसके बाद 7 बजे से आम लोगों को शाही स्नान करने की इजाजत है।

आईजी बोले- आज नियमों का पालन कराना मुश्किल

कुंभ मेला (Haridwar Kumbh) आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि हम लोगों से लगातार कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं लेकिन भारी भीड़ के कारण आज चालान जारी करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करना बहुत मुश्किल है। अगर हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगे तो भगदड़ जैसी स्थिति हो सकती है।

शाही स्नान से पहले 1333 पॉजिटिव केस

शाही स्नान से एक दिन पहले उत्तराखंड में कोरोना के डरावने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1,333 संक्रमण के नए केस सामने आए जबकि 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं देहरादून में 582, हरिद्वार में 386, नैनीताल में 122 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। हर की पौड़ी पर रविवार को स्थलीय परीक्षण के दौरान नौ लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

Related Post

Governor Gurmeet

सरकार के साथ हर उत्तराखंडी मेहनत के साथ अच्छा कार्य कर रहा है: राज्यपाल

Posted by - March 13, 2023 0
भराड़ीसैंण। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल के अभिभाषण…
CM Dhami

सीएम धामी ने विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

Posted by - May 6, 2025 0
देहारादून। उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक में अयोध्या मामले में आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बाबरी एक्शन कमेटी अगले कदम पर…
झारखंड चुनाव

झारखंड चुनाव: बीजेपी के संकल्प पत्र में बीपीएल परिवार को नौकरी समेत ये वादा

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी का संकल्प…