CM Yogi

माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले सुरक्षा नहीं दे सकते : योगी आदित्यनाथ

307 0

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और माफिया प्रवृत्ति के तत्वों को प्रश्रय देना विकास में सबसे बड़ी बाधा है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा के एजेंडे में विकास व गरीब कल्याण नहीं था। आस्था से खिलवाड़ करना यह जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। अपराधी व माफिया को गले का हार बनाकर जनता, बेटी-व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे। भाजपा की सरकार जो कहती है, करके दिखाती है। योगी ने शनिवार को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के पक्ष में जनसभा कर उन्हें चुनाव जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अब माफिया-अपराधी जेल में हैं या जहन्नुम में। किसी बेटी-व्यापारी को धमकी देने की कोशिश अब कोई नहीं कर सकता है, क्योंकि उसे परिणाम मालूम है। यह सुरक्षा भाजपा ही दे सकती है। वे लोग यह सुरक्षा नहीं दे सकते हैं, जो माफिया के सामने नाक रगड़ते थे। बड़े-बड़े माफिया जिनकी कभी तूती बोलती थी, आज वे घिघियाते थे। उनकी हालत देख रहे हैं। कहते हैं कि जान बख्श हो, ठेली पर सब्जी लगाकर पेट भर लेंगे, लेकिन किसी की जमीन पर कब्जा नही करेंगे।

यूपी में पैसे के अभाव में कोई उपचार से वंचित नहीं रहता

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2014 के पहले देश में गरीब भूखों मरता था। आज 80 करोड़ गरीबों को राशन मिल रहा है। कोई गरीब बीमार हो जाता था तो परिवार तबाह हो जाता था। यूपी में हमने व्यवस्था की है कि जिसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, सांसद-विधायक या सामान्य आदमी भी पत्र लिख देता है तो सीधे उसके अकाउंट में पैसा भेज दिया जाता है यानी पैसे की कमी के कारण कोई उपचार से वंचित न रहने पाए।

यूपी में केवल सादी दाल नहीं होगी, दाल में तड़का भी होगा। 10 करोड़ लोगों को फ्री में सिलेंडर मिले हैं तो हमने तय किया है कि यूपी में होली-दीवाली फीकी नहीं होगी, फ्री में एक-एक सिलेंडर भी देंगे।

मुरादाबाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के हो रहे कार्य

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि हमने यहां पहले ही मेडिकल कॉलेज दे रखा है। मुरादाबाद को विकास प्रक्रियाओं से जुड़ा देख अच्छा लगता है। कुंवर सर्वेश सिंह जब सांसद थे, तब उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। उस कार्यक्रम में आने के बाद मांग की थी कि मेरे मुरादाबाद में विश्वविद्यालय होना चाहिए। हमने गुरु जंभेश्वर के नाम पर मुरादाबाद को विश्वविद्यालय दे दिया है।

मुरादाबाद में ओडीओपी व हस्तशिल्पियों को बढ़ाने के कार्यक्रम हो रहे हैं। मुरादाबाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के कार्य हो रहे हैं। दिल्ली से मुरादाबाद की दूरी को जोड़ने के लिए फोरलेन के कार्य हो रहे हैं। हम लोग विकास की बड़ी-बड़ी परियोजना लेकर आए हैं।

देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह महाराज ने की खालसा पंथ की स्थापना: सीएम योगी

इस अवसर पर मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह, विधायक कुंवर सुशांत सिंह, मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, बिजनौर के भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Post

AK Sharma

कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन के साथ की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Posted by - August 28, 2024 0
आगरा। यूपी सरकार में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) बुधवार देर शाम आगरा पहुंचे। कैबिनेट मंत्री…
Industrial Corridor

डिफेंस व इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की एनवॉयरमेंट मॉनिटरिंग कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ ही औद्योगिक अवसंरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी पूर्ण करने के लिए योगी सरकार…
cm yogi

सोशल मीडिया का कोई दायरा नहीं, दुनिया में पहुंचाएं बदलते भारत की तस्वीर : सीएम योगी

Posted by - May 29, 2023 0
लखनऊ। करीब 20 साल पहले प्रिंट मीडिया का बोलबाला था। फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया। उस समय इसकी संख्या बहुत कम…
CM Yogi

सभी मत, मजहब, सम्प्रदाय के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा: सीएम योगी

Posted by - October 7, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि किसी भी जाति, मत-मजहब अथवा संप्रदाय से जुड़े हुए ईष्ट…