Cricketer Rinku Singh met CM Vishnu Dev Sai.

CM विष्णु देव साय से क्रिकेटर रिंकू सिंह ने की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

142 0

आज CM विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और राज्य में खेलों को नई दिशा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा हुई।

CM साय ( CM Vishnu Dev Sai) ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक की अवधारणा और उसके माध्यम से उभर रही स्थानीय प्रतिभाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Post

CAA पर बोले अभिजीत बनर्जी

CAA पर बोले अभिजीत बनर्जी, यह सोचना आधारहीन है कि मुस्लिम भारत को कब्जे में ले लेंगे

Posted by - January 29, 2020 0
कोलकाता। विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम की पड़ताल करते हुए नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि भारत में…
Dearness Allowance

पर्यटन सम्मान से उत्तराखंड को विश्व में मिलेगी अलग पहचानः सीएम धामी

Posted by - September 28, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को…
डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से सम्मानित

केजीएमयू : डॉ. सूर्यकान्त को निशान-उर्दू अवार्ड से किया गया सम्मानित

Posted by - February 27, 2020 0
लखनऊ। किंग जार्ज मेडिकल चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के प्रोफेसर डॉ सूर्यकान्त को ‘निशान-ए-उर्दू अवार्ड ‘ से सम्मानित किया गया है।…
ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च

लॉकडाउन के बीच युवाओं के लिए ऑनलाइन डेटिंग ऐप लॉन्च, जानें फीचर्स

Posted by - May 17, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट पर युवाओं के लिए एक अच्छा पार्टनर, अच्छा दोस्त ढूंढने और अकेलापन बांटने के…