भतीजी के साथ ही किया दुष्कर्म

बुलंदशहर : एकतरफा प्यार में पागल चाचा ने भतीजी का किया कत्ल

709 0
बुलंदशहर।  जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। भतीजी के प्यार में पागल चाचा ने भतीजी को चाकू से गोदकर मार डाला। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर की है। जानकारी के अनुसार, भतीजी और चाचा के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर में एक सिरफिरे चाचा ने अपनी भतीजी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। भतीजी और चाचा के बीच काफी दिनों से अवैध संबंध चल रहा था। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, शिकारपुर थाना इलाके के गांव हमीरपुर में 26 वर्षीय शादीशुदा महिला रहती थी। उसके दो बच्चे जिनकी उम्र 3 वर्ष व 5 वर्ष है। मृतका का चाचा खैरपुर डिबाई गांव में रहता है।

जानकारी के अनुसार, चचेरा चाचा और भतीजी के बीच में काफी समय से अवैध संबंध चल रहे थे। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन भतीजी अपने चचेरे चाचा के साथ घर छोड़कर चली गई थी। वो ससुराल से नोएडा में जाकर एक दूसरी चचेरी बहन के सौजन्य से किराए के मकान में रह रहे थे, जब घर वालों को विवाद का पता चला तो दोनों पक्षों के लोग वहां आ गए।

चाकू से गोदकर किया कत्ल

इस मामले को लेकर एक पंचायत हुई। पंचायत में समझौते के तहत 7 मार्च को परिवार जनों को बुलाकर लड़की को सुपुर्द कर दिया गया। पंचायत में फैसला सुनाया गया कि लड़की कभी भी अपने चाचा से नहीं मिलेगी। वहीं लड़की भी ससुराल जाने को तैयार हो गई लेकिन 9 मार्च को चचेरा चाचा अपनी भतीजी के ससुराल चाकू लेकर पहुंचा, जहां वो कहने लगा कि लड़की ने उसको धोखा दिया है।

इसी बीच उसने भतीजी को कई बार चाकू से गोद दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।  आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  दूसरी तरफ मामला दर्ज होने के बाद, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ से जुड़ी भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई, 07 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…
Bus

दीपावली व छठ पर्व पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, हर यात्री की यात्रा होगी सुरक्षित और सुगम

Posted by - October 14, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, भैयादूज और छठ जैसे प्रमुख पर्वों…
CM Yogi

ज्ञानदायिनी, भक्ति से जोड़ने वाली और मुक्ति का मार्ग दिखाने वाली कथा है श्रीमद्भागवत : सीएम योगी

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हर परिस्थिति में सनातन धर्म के प्रति समर्पण का…
Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे पर पूरे किये गये आईआईटी दिल्ली के सुझाये गये सभी सुरक्षात्मक उपाय

Posted by - March 30, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास का राजमार्ग कहे जाने वाले यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) ने दिल्ली आईआईटी की टीम द्वारा…