कन्हैया कुमार

जनता के सवाल सुनकर अबाक रह गए कन्हैया कुमार, देखें VIDEO

1060 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में सीटों के बंटवारों में बिहार की सबसे हॉट सीट रही बेगूसराय एक बार फिर से चर्चा में है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से चुनाव लड़ रहे जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को प्रचार करते समय कुछ युवाओं ने घेर लिया। इसके बाद सवालों का सिलसिला शुरु कर दिया।

वीडियो में एक शख्स कन्हैया कुमार से पूछता है कि आपको किस तरह की आजादी चाहिए?

उन्हीं में से एक युवा के सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कन्हैया कुमार से पूछता है कि आपको किस तरह की आजादी चाहिए? देश में गरीब आजाद नहीं घूम रहे हैं? गरीबों को किसने पकड़कर रखा है? वह शख्स यहीं नहीं रुका उसने कहा कि तुम हमारे नेता बनने चले हो… बनो अच्छी बात है, लेकिन सवर्णों को जब 10 प्रतिशत आरक्षण मिला तो भी तुम उसका विरोध कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :-डेरेक ओ ब्रायन बोले- बीजेपी को सपने देखने दें, बंगाल की जनता ममता के साथ 

कन्हैया कुमार ने उससे कहा कि क्या तुम भाजपा से हो? इस पर उस शख्स ने कहा कि मैं नोटा से हूं

भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्लाह.. इंशा अल्लाह…के नारे तुमने लगाए। उसके इतना कहने पर कन्हैया कुमार ने उससे कहा कि क्या तुम भाजपा से हो? इस पर उस शख्स ने कहा कि मैं नोटा से हूं। बता दें कि कन्हैया कुमार के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी उन्हें काफी विरोधियों का सामना करना पड़ा था।

Related Post

जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे मोहन भागवत, कल होंगे रवाना 

Posted by - September 29, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार यानी कल से जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे। भागवत की…
CM Yogi

बच्चों से जुड़ी बीमारियों को नजदीक से देखा, आज एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर मूर्त रूप ले रहा: सीएम

Posted by - October 22, 2024 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2017 से…
अब्दुल्ला आजम खान

पिता के चुनाव प्रचार रोक पर बेटे अब्दुल्ला का बड़ा बयान, मुस्लिम होने की वजह से लगाया बैन

Posted by - April 16, 2019 0
रामपुर। सपा पार्टी नेता आजम खान पर विवादित बयान के चलते 72 घंटों का बैन लगने के बाद अब उनके…