आंखों पर होगा घातक असर

Covid19 : बच्चों को ज्यादा देर मोबाइल देखने से रोकें वर्ना आंखों पर होगा घातक असर

1053 0

लखनऊ। बहुत से माता-पिता कोरोनावायरस के चलते बच्चों के स्कूल बंद होने से खासा परेशान हैं। कहते हैं न कि किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए छोटी मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन उठाए गए कदमों की भी यही कहानी है।

अभिभावकों के सामने यह बड़ी मुश्किल है कि समय कैसे काटा जाए खासकर बच्चों का मनोरंजन कैसे किया जा सके?

स्कूलों में हुई छुट्टी के बाद घर में रहने को मजबूर बच्चों और उनके अभिभावकों के सामने यह बड़ी मुश्किल है कि समय कैसे काटा जाए खासकर बच्चों का मनोरंजन कैसे किया जा सके? क्योंकि इन हालात में उन्हें दूसरी सार्वजनिक जगहों पर भी नहीं ले जाया जा सकता है।

20 मिनट से ज्यादा किसी भी व्यक्ति को कोई भी डिजिटल स्क्रीन नहीं देखनी चाहिए

लिहाजा ज्यादातर बच्चों का समय इन दिनों घरों में मोबाइल फोन पर गेम या फिर टीवी पर कार्टून देखने में ही बीत रहा है लेकिन डाक्टरों का मानना है कि उनकी आंखों की सेहत के लिए ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ज्यादा देर मोबाइल , आईपैड, लैपटॉप या फिर टीवी देखना बच्चों की आंखों के लिए घातक हो सकता है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के नेत्र रोग विभाग की HOD डॉ. अपजीत कौर का कहना है कि 20 मिनट से ज्यादा किसी भी व्यक्ति को कोई भी डिजिटल स्क्रीन नहीं देखनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आंखों की परत सूखने लगती है। इससे आंखों में दर्द पैदा होता है और फिर इंसान आंखों को रगड़ना शुरू कर देता है जिसकी वजह से हाथों से कोई भी इंफेक्शन आंखों में पहुंच जाने का खतरा होता है।

कोरोनावायरस की जांच अब निजी लैब कर सकेंगे, मिली अनुमति

तो फिर क्या करें?

डॉ. कौर ने बताया कि हर 20 मिनट के बाद कुछ देर के लिए स्क्रीन देखना बन्द कर देना चाहिए और पलक झपकाना चाहिए। ऐसा करने से आंखों में लिक्विड की लेयर आंखों के ऊपर आ जाती है और उसे ड्राई होने से बचाती है। पलक झपकने के बाद लुब्रिकेंट की लेयर आंखों पे बिछ जाती है साथ ही कॉर्निया को ऑक्सीजन भी मिल जाती है। इसलिए ये एक्सरसाइज बच्चों को तो रेगुलर तौर पर करवाते ही रहें और बड़े भी इसे दोहराते रहें।

Related Post

कोरोना योद्धा सोनू गुर्जर

राजस्थान : कोरोना योद्धा सोनू ने मास्क बनाकर मुफ्त में गांव वालों को बांटा

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की फौज तो लड़ रही है। तो ऐसे भी कोरोना…
AK Sharma

देश में पहली बार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार बनी है: एके शर्मा

Posted by - May 5, 2024 0
अम्बेडकरनगर। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा अकबरपुर और जलालपुर…
CM Dhami

टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स में अग्निवीरों की होगी तैनाती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Posted by - July 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अंतर्राष्ट्रीय टाइगर दिवस के अवसर पर घोषणा की है कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व…