Covid 19 cases in india

कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, पिछले 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा कोविड-19 के नए मामले

771 0

नई दिल्ली।  New Coronavirus Cases In India: देश में अभी 2,02,022 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 1,09,73,260 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

UP पंचायत चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, मंत्री लगाएंगे चौपाल

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। देश में शनिवार को COVID-19 के करीब 25,000 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले, शुक्रवार को 23,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 24,882 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,13,33,728 हो गई। वहीं, संक्रमण से 140 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1,58,446 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 19,957 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक 1,09,73,260 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं अर्थात् वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं, जिससे रिकवरी रेट 96.82 प्रतिशत हो गय।  दैनिक आधार पर, कोरोना के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने से एक्टिव केस बढ़े हैं. देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 2,02,022 हो गए हैं।

टेस्टिंग की बात की जाए तो इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, कल यानी शुक्रवार को 8,40,635 सैंपलों का परीक्षण किया गया। वहीं, शुक्रवार तक कुल 22.58 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र और दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में कोरोना के नए मामलों में तेजी देखने को मिली है, जिससे देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Post

benefits of farmer rail scheme

मन की बात : कोरोना काल में किसान बने बड़ा सहारा, जानिए किसान रेल स्कीम के यह फ़ायदे

Posted by - August 9, 2020 0
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में ‘किसान रेल’योजना के बारे में बताया है। ऑस योजना…
Governor Gurmeet

राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज से की भेंट, ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर की चर्चा

Posted by - July 11, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet ) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण…
Priyanka Singh Rawat

फटी जींस बयान पर चौतरफा घिरे CM तीरथ, कई राजनीतिक हस्तियों ने सुनाई खरी-खरी

Posted by - March 18, 2021 0
देहरादून। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते सीएम तीरथ सिंह रावत (CM Tirath Rawat)  का फटी जींस वाला बयान सुर्खियों में…
'Sans Abhiyan 2025-26' was launched

‘सांस’ अभियान 2025–26 का शुभारंभ, हर बच्चे की सेहत के लिए सामूहिक संकल्प

Posted by - November 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दिशा-निर्देशों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित ‘सांस अभियान (Social Awareness…