Bharat Biotec Covaxin

Covaxin तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल 81 फीसद प्रभावी : भारत बायोटेक

676 0

हैदराबाद । कोरोना महामारी से बचाव को लेकर देशभर में टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड का प्रयोग किया जा रहा है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) 81 फीसद प्रभावी पाई गई है। यह नतीजा तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में सामने आया है। इस परिणाम का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

क्रिकेटर कपिल देव ने कोविड टीका का पहला डोज लिया

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश की शीर्ष फार्मास्युटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन (Covaxin) टीका विकसित किया है। भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा है कि तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में कोवैक्सीन 81 फीसद प्रभावी पाई गई है। भारत बायोटेक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण में 25,800 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण किया गया। भारत बायोटेक ने कहा है कि यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा सैंपल साइज है।

तीसरे चरण में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन 81 फीसद प्रभावी

कोवैक्सीन (Covaxin) के क्लीनिकल ट्रायल के संबंध में भारत बायोटेक ने बताया है कि भारतीय आर्युविज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की साझेदारी में 25,800 लोगों पर कोवैक्सीन का परीक्षण किया गया। बता दें कि पिछले दिनों कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत में पीएम मोदी को भी नई दिल्ली स्थित एम्स में कोवैक्सीन का डोज दिया गया था। एक मार्च के बाद से अब तक कई हस्तियों को कोवैक्सीन (Covaxin) की खुराक दी जा चुकी है।

Related Post

DMK नेता केएन ने बिहारियों को बताया कम अक्ल का, बोले- ये तमिलों की नौकरी छीन रहे

Posted by - July 30, 2021 0
तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री और डीएमके नेता केएन नेहरू ने बिहार के लोगों पर नस्लीय टिप्पणी की है। मंत्री ने…
पेट्रोल-डीजल

कोरोना वायरस के कहर का असर, लगातार तीसरे दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के कहर का असर अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल पर भी पड़ा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात

Posted by - July 25, 2022 0
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी…