Chardham yatra

Chardham Yatra: अबतक 6.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की यात्रा

604 0

देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना पर्यटन विभाग और सरकार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। अब तक 06 लाख 31 हजार से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें केदारनाथ में अकेले 2 लाख 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में दर्शन किए हैं।

पर्यटन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से लेकर 10 मई रात्रि 08 बजे तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक कुल 06 लाख 31 हजार 591 तीर्थयात्रियों ने धाम के दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2 लाख 21 हजार 807 और, बदरीनाथ में 1 लाख 50 हजार 856, गंगोत्री में 1 लाख 36 हजार 961 लोगों और यमुनोत्री धाम में 01 लाख 21 हजार 968 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम (Chardham Yatra) के लिए अब तक 27 लाख 21 हजार 325 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। केदारनाथ सहित चारों धाम के लिए 11 मई से 16 मई के लिए कुल 3 लाख 91 हजार 1 लोगों ने पंजीकरण कराया है। मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है।

ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए अवश्य सहभागी बनें: सीएम योगी

मोबाइल एप से 04 लाख 73 हजार 543, वेव पोर्टल से 20 लाख 77 हजार 923 और वाट्सअप से 01 लाख 69 हजार 869 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Related Post

खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी बस जनता को खाने नहीं दे रहे- बढ़ती महंगाई पर राहुल का वार

Posted by - July 13, 2021 0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ निशाना साधने का कोई भी मौका…
CM Yogi

किसी के साथ न होने देंगे अन्याय, खुशहाली को संकल्पित सरकार: सीएम योगी

Posted by - October 25, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार तीन दिन गोरखपुर में आनुष्ठानिक कार्यक्रमों में अति व्यस्तता के…
न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी

‘महा विकास अघाड़ी’ गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी

Posted by - November 28, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण से पहले शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाड़ी’ ने गुरुवार…