State Employees Joint Council

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कहा-‘पंचायत चुनाव की मतगणना हो स्थगित, नहीं तो होगा आंदोलन’

1170 0

लखनऊ । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (State Employees Joint Council) ने सरकार से पंचायत चुनाव की मतगणना को स्थगित करने की मांग की है। परिषद ने आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण बहुत से कर्मचारी संक्रमित हुए और मौत के मुंह में समा गए।

पंचायत चुनाव के नाम पर सरकार कर्मियों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। वहीं परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर मतगणना नहीं रोकी गई तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (State Employees Joint Council)  के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ 5 लोगों के एक साथ खड़े होने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ हजारों कर्मचारियों से बिना संसाधन, बिना सोशल डिस्टेंसिंग और बिना सैनिटाइजर के काम कराया जा रहा है।

750 कर्मियों की हुई मौत

पदाधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित होकर मरने वाले सरकारी सेवकों के परिजनों को तत्काल 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की। परिषद के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा कि अब तक करीब 750 कर्मी की मौत हो चुकी है।

Related Post

sanjeev baliyan

मुजफ्फरनगर: नरेश टिकैत के गढ़ में भाजपा का किसान-मजदूर महासम्मेलन

Posted by - March 1, 2021 0
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में भाजपा का किसान-मजदूर महासम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (sanjeev balyan)…
AK Sharma

महिलाओं की हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करने पर हमें गर्व है: एके शर्मा

Posted by - March 8, 2025 0
उन्नाव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम में उन्नाव पहुंचे उत्तर प्रदेश के उर्जा…

बालाजी के दर्शन करने जा रहे परिवार के चार सदस्‍यों की सड़क हादसे में मौत

Posted by - February 20, 2021 0
आगरा । बदायूं के अशोक नगर मुहल्ला निवासी प्रभाकर शर्मा अपने परिवार के साथ शनिवार तड़के मारुति वैन से बालाजी…