corona cases in india

कोरोना की दूसरी लहर: एक दिन में रिकॉर्ड करीब 19 हजार की वृद्धि

1008 0
नई दिल्ली।  देश को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) ने एक बार फिर अपनी गिरफ्त में लिया है। दिन ब दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। कोरोना के दैनिक मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों ने रफ्तार पकड़ ली है।
  • बीते 24 घंटों में 72,330 नए केस और 459 की मौत
  • 172 दिनों बाद 72,330 कोरोना के नए मरीज मिले
  • 116 दिनों के बाद कोविड से मौतें की संख्या 459 पहुंची
महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तमाम पाबंदियों के बावजूद कोरोना(Corona Virus) का प्रकोप चरम पर है। देश एक बार फिर लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। इस बीच, बीते 24 घंटे में गुरुवार को सर्वाधिक 72 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए और 459 लोगों की कोविड से जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह गुरुवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 72,330 नए मामले आए हैं और 459 मरीज कोरोना (Corona Virus)  से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,22,21,665 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,62,927 हो गई।

कोरोना से 116 दिन बाद गई इतने लोगों की जान 

नए मरीजों का आंकड़ा पिछले 172 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 10 अक्तूबर को 74,418 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी बीते 116 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 5 दिसंबर को 482 लोगों ने जान गंवाई थी। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी कि बुधवार को 53,480 कोरोना के नए मरीज मिले थे और 354 की संक्रमण से जान चली गई थी।

5.84 लाख के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 40,382 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,14,74,683 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी रह गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामले बढ़कर 5,84,055 पहुंच गए हैं।

टीकाकरण : आज से तीसरा चरण शुरू

बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। आज से देश में टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। देश में अब तक 6,51,17,896 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Related Post

Prof. Vinay Kumar Pathak

एकेटीयू : ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित कराने के फैसले परीक्षा समिति की लगी मुहर

Posted by - February 9, 2021 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा…
उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

Posted by - March 15, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय किए…

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अपने से राशि तय करके कोरोना मृतकों को मुआवजा दे मोदी सरकार

Posted by - June 30, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह निर्देश दिया है कि वहकोरोना से मौत का शिकार होने वाले सभी लोगों…