कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : JIO और BSNL नंबरों पर कॉल करने पर सुनाई दे रहा है ये मैसेज

1300 0

नई दिल्ली। दुनिया के 85 से ज्यादा देशों में हड़कंप मचाने के बाद अब कोरोना से भारत में भी लोग डरे हुए हैं। देश में 33 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव लोग मिलने के बाद लोग और सरकार एहतियात बरत रहे हैं। इसीलिए अब JIO और BSNL नंबरों पर कॉल करने पर कोरोना से बचाव के बारे में जागरूकता मैसेज सुनाई दे रहा है।

जानें क्या है मैसेज?

कोरोना वायरस (Covid-19) के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक प्री-रिकार्डेड मैसेज लोगों को सुनाई देगा। इसमें सबसे पहले खांसी की आवाज़ सुनाई देगी। उसके बाद एक आवाज आती है। जो कहती है कि आप कोरोना वायरस फैलने से रोक सकते हैं। खांसते या छींकते वक्त अपना मुंह रुमाल से ढक लें। अगर आपको सांस लेने में दिक्कत, बुखार या कफ की शिकायत है तो सीधे अपने नाक, मुंह और आंखों को सीधे न छुएं।

रामपुर: जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

कोरोनावायरस का यह मैसेज हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सुनाई देगा

इसके अलावा 1 मीटर से अधिक दूरी बनाए रखें। लगातार अपने हाथ साबुन से धोते रहें। यह मैसेज हिंदी और अंग्रेजी भाषा में सुनाई देगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्री-कॉल मैसेज केंद्र सरकार की ओर से चलवाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को जागरूक करना कोरोना वायरस से बचाना है।

33 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पर होने पर किसी भी सामूहिक कार्यक्रम से  बच रहे हैं लोग

गौरतलब है कि अब तक दुनिया भर में कोरोना हड़कंप मचाए हुए है। भारत में भी अगली सूचना तक आज से रिट्रीट सेरेमनी बिना दर्शकों के होगी। वहीं, वहीं सीआईएसएफ (CISF) ने आने वाले हफ्ते में देशभर में आयोजित होने वाली वार्षिक परेड को रद्द कर दिया है। इंडिया गेट पर महिला दिवस के मौके पर होने वाला कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। कुल मिलाकर 33 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पर होने पर किसी भी सामूहिक कार्यक्रम से लोग बच रहे हैं। वहीं सरकार भी लोगों को लगातार जागरुक कर रही है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज जनऔषधि योजना के लाभार्थियों से बात करते हुए भी कोरोना का जिक्र किया और लोगों से हाथ मिलाना छोड़कर नमस्ते करने की अपील की।

Related Post

CM Vishnudev Sai

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव (CM Vishnudev Sai) साय आज शनिवार को अपने निवास में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)…
CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ

Posted by - April 29, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी…
bijapur naxal attack

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 15 नक्सली ढेर, 5 जवान शहीद-21 गायब, PM मोदी-शाह ने जताया दुख

Posted by - April 4, 2021 0
बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल 24 जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया है। वहीं सात…
Wasim Rizvi

कुरान की 26 आयतों पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, SC ने याचिकाकर्ता वसीम रिजवी पर लगाया जुर्माना

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कुरान की आयतों के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही…
CM Yogi blessed 1000 new couples

अप्रैल से कन्या सुमंगला योजना में मिलेंगे 25 हजार रुपये : सीएम योगी

Posted by - February 14, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप डबल इंजन की…