कोरोना का कहर

कोरोनावायरस की यूपी में दस्तक, आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में पुष्टि

946 0

आगरा। चीन समेत कई देशों में कोहराम मचाने वाले कोरोनावायरस ने यूपी में दस्तक दे दी है। आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। सोमवार को परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। बाकी सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग की टीम को नमूने लेने के लिए बुलाया

आगरा निवासी जूता कारोबारी दो भाई अपने दिल्ली निवासी रिश्तेदार के साथ इटली की यात्रा से 25 फरवरी को लौटे हैं। रविवार को इनके साथ गए दिल्ली निवासी रिश्तेदार में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी होने पर दोनों भाई अपने परिवार के साथ सोमवार शाम को जिला अस्पताल पहुंचे। एसआईसी को जानकारी दी गई तो उन्होंने तत्काल एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायलॉजी विभाग की टीम को नमूने लेने के लिए बुलाया था।

13 लोगों के लिए गए थे नमूने

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि सोमवार को एक परिवार के 13 सदस्यों के नमूने लिए गए थे। इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। जांच में छह लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इन सभी को दिल्ली रेफर किया गया है।

स्वामी चिन्मयानंद को मिली जमानत खारिज करने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार

कोरोनावायरस के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। छह संदिग्ध मरीजों के संपर्क में लोगों की जांच भी शुरू हो गई है। मंगलवार को 10 अधिक लोग जिला अस्पताल में नमूने देने पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम भी आगरा पहुंची है।

  1. यह बरतें सावधानी
  2. भीड़ वाले स्थानों से जाने से बचें।
  3. नियमित हाथ धोएं।
  4. संभावित मरीज के संपर्क से बचें।
  5. चिकित्सक की सलाह से ही दवा लें।
  6. छींकते या खांसते वक्त मुंह पर रुमाल रखें।
  7. जुकाम-खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।कोरोनावायरस के हमले के चलते ताजनगरी में होटल और अस्पताल में लोग ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। होटल कर्मचारी और चिकित्सकीय स्टाफ मास्क लगाकर ही सेवाएं दे रहे हैं। होटलों में रिसेप्शनिस्टों के लिए तो मास्क अनिवार्य कर दिया है।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने ऊर्जा विभाग की संचालित योजनाओ में अपेक्षित प्रगति न होने पर जताई नाराजगी

Posted by - November 8, 2022 0
 लखनऊ। प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए और उपभोक्ताओ को निर्बाध व सुरक्षित विद्युत आपूर्ति प्रदान…
चिराग पासवान

चिराग पासवान का बीजेपी पर निशाना, बोले- महात्वाकांक्षा की वजह से नहीं बनी महाराष्ट्र में सरकार

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को लेकर विपक्ष तो विपक्ष एनडीए में शामिल एलजेपी ने भी आलोचना…

बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी भी हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - October 31, 2020 0
राजनीति डेस्क.   मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी आज कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गये. प्रत्याशी…