कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : सीएम योगी की बैठक शुरू, स्कूल-कॉलेज के बंद करने का ऐलान संभव

885 0

लखनऊ। यूपी में कोरोनावायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार सर्तक हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बुलाई बैठक जारी है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और नगरीय विकास मंत्री आशुतोष टंडन शामिल हुए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी बैठक में मौजूद हैं। प्रदेश में अब तक 11 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की पहचान हो चुकी है। जबकि सैकड़ों मरीज निगरानी में हैं।

कोरोना वायरस: ट्रंप ने भी भारतीय संस्कृति का लिया सहारा, आयरलैंड पीएम को किया नमस्ते

स्कूल-कॉलेज व सिनेमाघरों के बंद करने को लेकर भी फैसला संभव

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कोरोनावायरस के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग समेत कई अन्य विभागों की बैठक बुलाई है। जिसमें कई बड़े फैसले होने की संभावना है। स्कूल-कॉलेज व सिनेमाघरों के बंद करने को लेकर भी फैसला संभव है।

कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बैठक में कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा हो रही है। इसके साथ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Related Post

Rajnath Singh

भारत दौरे पर कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज कजाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येर्माबायेव के साथ…
yogi

योगी के यूपी में गुमनाम नायकों के सम्मान का अमृत काल

Posted by - August 25, 2022 0
लखनऊ। कोतवाल धन सिंह गुर्जर, जयदेव कपूर, शिव वर्मा, अजीजन बाई, राजा महेंद्र प्रताप सिंह, महाराजा सुहेलदेव, राना बेनीमाधव बख्श सिंह……
cm dhami

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

Posted by - May 2, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तहसील बड़कोट के नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों…