third phaeof corona vaccination

कोरोना : 24 घंटे में 47 हजार से ज्यादा नए मामले, महाराष्ट्र के एक और जिले में लगा लॉकडाउन

736 0

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस (Corona virus Cases Today) का कहर बीते एक साल से जारी है। कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद एक बार फिर बेकाबू हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में स्थिति भयावह होती जा रही है, हालत फिर से लॉकडाउन जैसे हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र के एक और जिले बीड में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं गुजरात ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है।

 

महाराष्ट्र : अब बीड में भी लगा लॉकडाउन (Corona virus Cases Today)

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। देश में आज कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के बीड जिले में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे पहले नागपुर समेत कई और जिलो में भी लॉकडाउन लगाया गया।

77 फीसदी से अधिक मामले इन पांच राज्यों में मिले

देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में आज 47 हजार से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से 77.44 फीसदी मरीज देश के इन पांच राज्यों —महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात से आए हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में सर्वाधिक 28,699 नए कोविड केस दर्ज किए गए। इसके बाद दूसरे नंबर पर पंजाब में 2,254 और कर्नाटक में 2,010 मामले दर्ज किए गए।

पांच करोड़ से अधिक को लगा कोविड का टीका

भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona virus Cases Today) के खिलाफ लड़ाई में एक पड़ाव पार कर लिया है।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक पांच करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

Related Post

फाइबर से भरपूर काले चने में छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Posted by - November 13, 2020 0
हेल्थ डेस्क.    काले चने आपकी स्वास्थ्य के मद्देनजर बहुत लाभदायक होते है. इनमे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन्स, फॉस्फोरस,…
Kolhe

कन्हैयालाल की तरह कोल्हे की हुई थी हत्या, अमित शाह ने एनआईए को सौंपी जांच

Posted by - July 2, 2022 0
अमरावती: राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दर्जी कन्हैयालाल की हत्या ने पूरे देश…
SC

कोरोना के हालात पर SC सख्त, CJI बोले – ‘लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे हैं’, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण की लगातार बिगड़ती स्थिति पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने…